सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले पर भारत की सख्त कार्रवाई, पाकिस्तान को करारा जवाब: आरती सिंह राव

चंडीगढ़, 24 अप्रैल: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे कायरतापूर्ण और पाकिस्तान की नीच हरकत बताया है। उन्होंने कहा कि आतंकियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर शांति और विकास की राह पर अग्रसर था, लेकिन आतंकी संगठनों को यह रास नहीं आ रहा। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि मोदी सरकार उन्हें उनकी ही भाषा में जवाब देगी।

सरकार ने आतंकी हमले के तुरंत बाद एक्शन लेते हुए कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की आपात बैठक बुलाई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिनमें पाकिस्तानी नागरिकों के भारत आने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। सिंधु जल समझौते को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया। बाघा-अटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को पूर्णतः बंद किया गया है। भारत में पाकिस्तानी उच्चायोग को किया गया बंद। 48 घंटे के भीतर पाकिस्तानी राजनयिकों को भारत छोड़ने का आदेश और पाकिस्तानी नागरिकों के सभी वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले आतंकियों की तलाश के लिए सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिए गए हैं।
भारतीय सेना ने बारामूला में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों के पास से दो राइफलें, भारी मात्रा में कारतूस, पाकिस्तानी करंसी, चॉकलेट और सिगरेट के पैकेट बरामद किए गए हैं।

सरकार ने साफ कर दिया है कि देश की अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, और हर आतंकी हमले का सख्त और निर्णायक जवाब दिया जाएगा।

संबंधित समाचार

मलेरिया के बुखार में तपते हुए दीपिका पादुकोण ने शूट की अक्षय कुमार की फिल्म, सालों बाद लारा दत्ता ने किया खुलासा

लारा दत्ता का हाल के दिनों में दीपिका पादुकोण को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मलेरिया होने पर भी दीपिका पादुकोण ने काम...

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच लंबी बातचीत हुई। इस बातचीत में कई खास मुद्दों पर चर्चा हुई, पुतिन ने...

आवारा कुत्ते के हमले के बाद ‘रेबीज’ से लड़की की मौत, इलाज में हुई लापरवाही, चार सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

कुत्ते के काटने से सात साल की लड़की की मौत का मामला कोर्ट पहुंचा। जहां कोर्ट ने आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लेने का...

ताज़ा समाचार

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img