सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

वन नेशन, वन इलेक्शन राष्ट्र की आवश्यकता : विजयपाल एडवोकेट

लोकसभा और विधानसभा के एक साथ चुनाव होने से अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : विजयपाल एडवोकेट

जनता एक साथ चुनाव कराने के पक्ष में : विजयपाल एडवोकेट

पंचकूला, 17 अप्रैल। वन नेशन, वन इलेक्शन कमेटी के हरियाणा के संयोजक विजयपाल एडवोकेट ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन राष्ट्र की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। जब देश में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होंगे तो देश का काफी खर्च बचेगा जिसे अन्य विकास कार्यों में खर्च किया जा सकेगा। विजयपाल एडवोकेट गुरुवार को पंचकूला स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में वन नेशन, वन इलेक्शन विषय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आम लोग भी देश में एक साथ चुनाव कराने के पक्ष में हैं। विजयपाल एडवोकेट ने यह भी कहा देशभर में वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर जो मुहिम चलाई जा रही है उसे लोगों के सकारात्मक विचार आ रहे हैं।
वन नेशन, वन इलेक्शन के संयोजक विजयपाल एडवाकेट ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए एक कमेटी का गठन किया हुआ है। देश के अंदर अलग-अलग संगठनों, वर्गों, छात्रों, बार एसोसिएशनों और सामाजिक संगठनों के माध्यम से अभियान चला हुआ है। हरियाणा में सांगठनिक रूप बनाए गए 27 जिलों में से 20 जिलों में वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर कार्यक्रम हो चुके हैं।
विजयपाल एडवाकेट ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन अभियान के राष्ट्रीय संयोजक शिवराज चौहान 22 अप्रैल को 2.30 बजे करनाल में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आ रहे हैं। श्री चौहान भी वन नेशन, वन इलेक्शन पर अपने विचार रखेंगे। इसी कड़ी में गुरुग्राम और पंचकूला में दो मैराथन प्रोग्राम भी रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर चल रही मुहिम के तहत 200 कार्यक्रम हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिला परिषद, नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषदों द्वारा भी रजुलेशन पास कराकर वन नेशन, वन इलेक्शन कमेटी के पास भेजे जा चुके हैं।
विजयपाल एडवाकेट ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन कोई नई बात नहीं है। हरियाणा के अंदर भी 1991 और 1996 में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ हुए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा का मतदाता परिपक्व है और वन नेशन, वन इलेक्शन के महत्व को जानता हैं। एक साथ चुनाव होने से समय बचता है और जनता में भी चुनाव के प्रति दिलचस्पी बढ़ती है। विजयपाल एडवोकेट ने कहा कि बार-बार होने वाले इलेक्शन से मत प्रतिशत लगातार घट रहा है, इसलिए वन नेशन, वन इलेक्शन देश और प्रदेश के लिए बहुत ही जरूरी है।
विजयपाल एडवोकेट ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन मोदी सरकार की ओर से देश की चुनाव प्रक्रिया में सुधार लाने की एक पहल है। वन नेशन, वन इलेक्शन विधेयक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047“ के दृष्टिकोण को साकार करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगा, क्योंकि इससे लोकतंत्र के महापर्व में जनता की अधिक भागीदारी सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नवीन गर्ग, श्याम लाल बंसल, जिला संयोजक आशीष गुलेरिया, जिला मीडिया प्रभारी के. चंदन आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img