सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

सैमसंग गैलेक्‍सी टैब S10FE सीरीज़ की इंट्रोडक्‍टरी ऑफर्स के साथ भारत में बिक्री शुरू

गुरुग्राम, 11 अप्रैल, 2025: भारत के सबसे बड़े कंज्‍यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने आज अपनी नई गैलेक्सी टैबलेट S10FE सीरीज़ की बिक्री की घोषणा की। नए टैबलेट से सैमसंग के FE टैबलेट पर पहली बार गैलेक्सी AI को लाया गया है। यह प्रीमियम टैबलेट डिज़ाइन के साथ गैलेक्सी इकोसिस्टम में प्रवेश का एक अवसर प्रदान करते हैं।

शानदार डिस्प्ले

गैलेक्सी टैब S सीरीज़ की हेरिटेज डिज़ाइन को पतले बेज़ल्स के साथ जोड़ा गया है। गैलेक्सी टैब S10 FE+ में 13.1-इंच का डिस्प्ले एक शानदार मनोरंजन प्रदान करता है, इसकी स्‍क्रीन अपने पहले के टैबलेट की तुलना में लगभग 12% बड़ी है। 90Hz रिफ्रेश रेट से विजुअल्‍स बेहद स्‍मूद हैं और हाई ब्राइटनेस मोड (HBM) में विजिबिलिटी का 800 निट्स तक का नया स्‍तर दिया गया है। गैलेक्सी टैब S10 FEसीरीज़ पर वीडियो देखने और गेमिंग के दौरान व्‍यूईंग का बेहतरीन अनुभव मिलता है। विज़न बूस्टर के ऑटोमैटिक एडजस्‍टमेंट लगातार बदलते बाहरी वातावरण में भी ब्राइटनेस एवं विजिबिलिटी को बढ़ाते हैं।

बेहतरीन परफॉर्मेंस और बहुपयोगी डिज़ाइन

गैलेक्सी टैब S10 FE सीरीज़ काम या पढ़ाई के दौरान उत्पादकता को बढ़ाती है और बिना किसी रुकावट के तेज़, स्‍मूद गेमप्ले प्रदान करती है। परफॉर्मेंस में किए गए अपग्रेड से यूजर्स आसानी से कई ऐप्स के बीच स्विच कर सकते हैं, जिससे मल्टीटास्किंग में सुधार होता है। कक्षा या वर्कप्‍लेस में रोज़मर्रा के पलों को कैप्चर करने के लिए, नया एडवांस्‍ड 13MP रियर कैमरा एकदम साफ एवं खूबसूरत तस्वीरें खींचता है।

गैलेक्सी टैब S10 FE अपने पहले के टैबलेट की तुलना में अब 4% से अधिक हल्का है, इसलिए इसे कहीं भी ले जाना और आसान है। गैलेक्सी S10 टैब FE सीरीज़ अपने पतले डिज़ाइन के साथ घर, कैंपस, कार्यस्थल और अन्य जगहों पर परेशानी मुक्त स्टोरेज और मोबिलिटी प्रदान करती है। FE सीरीज़ IP68 रेटिंग के साथ आती है। यह बेहद टिकाउ और मजबूत है।

एडवांस्‍ड फीचर्स

सैमसंग के गैलेक्सी इकोसिस्टम में प्रीमियम अनुभव प्रदान करने की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, गैलेक्सी टैब S10 FE+ और गैलेक्सी टैब S10 FE, FE सीरीज़ के पहले मॉडल हैं जो अत्याधुनिक एआई क्षमताओं से लैस हैं।

सर्कल टू सर्च विद गूगल, प्रशंसकों का पसंदीदा फीचर, आपको टैबलेट पर दिखाई देने वाली चीज़ों को बिना ऐप स्विच किए खोजने की अनुमति देता है।

सैमसंग नोट्स में सॉल्व मैथ फीचर से हैंडराइटिंग और टेक्स्ट के क्विक कैलकुलेशन किए जा सकते हैं, जबकि हैंडराइटिंग हेल्प आपकीलिखावट को साफ और व्यवस्थित करता है, जिससे नोट्स लेना पहले से ज्यादा आसान हो जाता है।

बुक कवर कीबोर्ड पर गैलेक्सी एआई की के एक टैप से एआई असिस्टेंट तुरंत लॉन्च होते हैं। साथ ही, एआई असिस्टेंट को यूजर की प्राथमिकताओं के आधार पर कस्‍टमाइज किया जा सकता है, जिससे अधिक व्यक्तिगत अनुभव मिलता है।

एडवांस्‍ड ऑब्जेक्ट इरेज़र यूजर्स को तस्वीरों से अवांछित वस्तुओं को आसानी से हटाने देता है, जिसमें फौरन और आसान एडिट्स के लिए स्वचालित सुझाव शामिल हैं।

नया पेश किया गया बेस्ट फेस समूह तस्वीरों में सर्वश्रेष्ठ अभिव्यक्तियों और विशेषताओं को चुनकर और संयोजित करके परफेक्ट तस्वीरें सुनिश्चित करता है।

ऑटो ट्रिम कई वीडियो में से हाइलाइट रील्स को बिना किसी परेशानी के संकलित करके कीमती पलों को जीवंत बनाता है।

गैलेक्सी टैब S10 FE सीरीज़ रचनात्मकता के लिए एक आदर्श कैनवास के रूप में भी काम करती है, जिसमें लूमा फ्यूज़न, गुडनोट्स,क्लिप स्टूडियो पेंट जैसे प्री-लोडेड ऐप्स और टूल्स के साथ-साथ नोटशेल्फ 3, स्केचबुक और पिक्सआर्ट जैसे अन्य प्रमुख ऐप्स शामिल हैं।

और भी सहज एआई अनुभव के लिए, FE सीरीज़ अन्य सैमसंग गैलेक्सी डिवाइसेज़ के साथ बड़ी ही आसानी से जुड़ जाती है। गैलेक्सी टैब S10 सीरीज़ की तरह, यूजर होम इनसाइट विजेट डैशबोर्ड और 3D मैप व्यू फीचर के साथ अपने घर की स्थिति का व्यापक अवलोकन प्राप्त कर सकते हैं। स्मार्टथिंग्स-इनेबल्‍ड डिवाइसेज़ का समराइज्‍ड स्‍टेटस अपडेट यूजर्स को बाहर होने पर मानसिक शांति प्रदान करती हैं।

नॉक्स सुरक्षा
किसी भी गैलेक्सी डिवाइस की तरह, गैलेक्सी टैब S10 FE सीरीज़ को सैमसंग नॉक्स से मजबूत किया गया है। यह सैमसंग का डिफेंस-ग्रेड, मल्‍टी-लेयर सिक्‍योरिटी प्‍लेटफॉर्म है। यह महत्वपूर्ण जानकारी की सुरक्षा और एंड-टू-एंड हार्डवेयर, रीयल-टाइम खतरे का पता लगाने और सहयोगी संरक्षण के साथ कमजोरियों से बचाने के लिए बनाया गया है।

संबंधित समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

ताज़ा समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

JINDAL PANTHER CLINCHES CHAMPIONSHIP TITLE WITH COMMANDING 10–5.5 VICTORY OVER ARAVALI

Simran Shergill and Siddhant Sharma score four goals each; Gaurav Sehgal named Most Valuable Player Naveen Jindal expresses hope for polo's return to the 2036 Olympics, invites sports enthusiasts to experience the game at Jindal Polo Estate

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img