सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बेहद गंभीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के तुरंत बाद प्रशासनिक अधिकारियों की ली बैठक

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, प्रदेशभर में 15 जून तक की जाए सभी सड़कों की मरम्मत

उपायुक्त सर्वे करवाकर मानसून से पहले सड़कों का नवीनीकरण करवाना सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री

चंडीगढ़ 14 अप्रैल – हरियाणा में आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की गंभीरता एक बार फिर नजर आई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के यमुनानगर कार्यक्रम के तुरंत बाद बिना थके मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में सिविल सचिवालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए सख्त निर्देश दिए कि 15 जून तक प्रदेश भर में सभी सड़कों की मरम्मत की जाए ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो सके।

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी विशेष अभियान चलाकर सड़कों के सुधारीकरण के सम्बन्ध में अल्पावधि के टेंडर लगाकर सभी प्रक्रियाएं जल्द पूरी करना सुनिश्चित करें ताकि आगामी मानसून से पहले सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा किया जा सके।

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि उपायुक्त सर्वे करवाकर मानसून से पहले सड़कों का नवीनीकरण करवाना सुनिश्चित करें ताकि 15 जून के बाद कोई भी सड़क खराब हालत में न रहे।

विकास कार्य में गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में गुणवत्ता के मामले में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रत्येक कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोक निर्माण, शहरी स्थानीय निकाय, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड और संबंधित महानगर विकास प्राधिकरण, पंचायती राज तथा जिला परिषद के अधीन जो भी सड़के हैं उन सभी की विशेष मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि जिन सड़कों का डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड खत्म नहीं हुआ है, उन सड़कों की मरम्मत उसी ठेकेदार से करवाना सुनिश्चित करें।

हरपथ 2.0 होगा लॉन्च, आमजन सड़कों की खराब हालत की कर सकेंगे शिकायत

प्रदेश की सड़कों को गड्ढ़ा-मुक्त बनाने के उद्देश्य से विकसित जीआईएस-आधारित ‘हरपथ’ एप्लीकेशन का अपग्रेड वर्जन 2.0 को 25 अप्रैल को मुख्यमंत्री द्वारा लॉन्च किया जाएगा। इस एप्लीकेशन में आमजन प्रदेश में क्षतिग्रस्त सड़कों या सड़कों में गड्ढों की शिकायत दर्ज कर सकेंगे। इससे त्वरित निपटान सुनिश्चित करते हुए सड़कों का सुधार किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा बजट सत्र के दौरान घोषणा करते हुए कहा था कि आगामी 6 महीने में हरियाणा प्रदेश की सभी सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश में एक भी सड़क टूटी हुई नहीं मिलेगी।

मानसून से पहले नालों और नहरों की सफाई करें सुनिश्चित

मुख्यमंत्री ने आगामी मानसून के मौसम में राज्य में जलभराव रोकने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्रों में नालों की सफाई और नहरों की डिसिल्टिंग करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उपायुक्त इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूरा करवाना सुनिश्चित करें।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img