सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

प्रदेश को गर्मी से मिलेगी राहत जबलपुर, ग्वालियर और रीवा सहित इन 10 जिलों में होगी बारिश

भोपाल। प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर बरकरार हैं। हालांकि अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से नमी आने लगी है। इस वजह से बादल छाने लगे हैं। कहीं-कहीं बारिश भी हो रही है। इसी क्रम में बुधवार को छिंदवाड़ा में 13, मलाजखंड में 7 मिलीमीटर बारिश हुई। सबसे अधिक 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रतलाम में दर्ज किया गया। रतलाम सहित पांच शहरों में लू का प्रभाव रहा। 7 शहरों में गर्म रातें रहीं।

इन संभागों में बारिश के आसार
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है। जबलपुर संभाग में कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है। उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में भी एक चक्रवात बना हुआ है।

पश्चिमी राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश से होते हुए उत्तर-पश्चिमी विदर्भ तक एक द्रोणिका बनी हुई है। एक अन्य द्रोणिका दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ और झारखंड से होकर पश्चिम बंगाल तक बनी हुई है। इन मौसम प्रणालियों के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है, जिसके चलते कहीं-कहीं बारिश भी हो रही है।

बुधवार को रतलाम, धार, गुना, सागर और टीकमगढ़ में लू का प्रभाव रहा। धार, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा और सागर में गर्म रातें रहीं।

गुरुवार को गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश
मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि इन मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से कुछ नमी आने लगी है। इस वजह से गुरुवार से कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम का इस तरह का मिजाज तीन-चार दिन तक बना रह सकता है। शुक्रवार से लू से राहत मिलने की भी उम्मीद है।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img