सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

ओडिशा में नेस्ले इंडिया की पहली फैक्ट्री का शिलान्यास, माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मांझी ने रखी आधारशिला

नई दिल्ली, अप्रैल 2025: नेस्ले इंडिया ने आज ओडिशा के खोरधा जिले में अपनी आगामी फैक्ट्री की आधारशिला रखी। इस अवसर पर ओडिशा के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मांझी ने समारोह में उपस्थित होकर शिलान्यास किया। यह फैक्ट्री नेस्ले इंडिया की देशभर में दसवीं और पूर्वी भारत में पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट होगी।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मांझी ने कहा, “ओडिशा में नेस्ले इंडिया द्वारा अत्याधुनिक तकनीक से युक्त एक विश्वस्तरीय फैक्ट्री की स्थापना होते देखना गर्व की बात है। मुझे विश्वास है कि यह यूनिट न केवल राज्य की औद्योगिक क्षमता को नई ऊँचाइयाँ देगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और समृद्धि के नए द्वार भी खोलेगी। राज्य सरकार इस दिशा में हरसंभव सहयोग देती रहेगी।”

नेस्ले इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक श्री सुरेश नारायणन ने कहा, “’मेक इन इंडिया’ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए हम ओडिशा में अपनी दसवीं फैक्ट्री स्थापित कर रहे हैं। यह भारत के लिए हमारे दीर्घकालिक दृष्टिकोण का प्रतीक है। हमें खुशी है कि हमारी योजना अब साकार हो रही है। यह फैक्ट्री न केवल व्यवसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी, बल्कि जेंडर डाइवर्सिटी, सतत उत्पादन, पेपरलेस कार्यप्रणाली और डिजिटल मैनेजमेंट का भी एक उत्कृष्ट उदाहरण बनेगी।”

प्रारंभिक चरण में इस फैक्ट्री में लगभग ₹900 करोड़ का निवेश किया जाएगा। यहां पर नेस्ले इंडिया के फूड पोर्टफोलियो से जुड़े उत्पाद, जैसे रेडी-टू-कुक डिशेज़ और खाना पकाने में सहायक उत्पादों का निर्माण किया जाएगा।

नेस्ले इंडिया ने 1961 में पंजाब के मोगा जिले में अपनी पहली फैक्ट्री लगाई थी। 1967 में तमिलनाडु के चोलाडी में अपनी दूसरी फैक्ट्री लगाई। 1989 में कर्नाटक के नंजनगुड, 1992 में हरियाणा के समालखा, 1995 में गोवा के पोंडा, 1997 में गोवा के बिचोलिम, 2006 में उत्तराखंड के पंतनगर और 2012 में हिमाचल प्रदेश के ताहलीवाल में कंपनी ने फैक्ट्रियां स्थापित की। 2021 में गुजरात के साणंद में कंपनी ने अपने दसवें मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की स्थापना की।

संबंधित समाचार

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का बड़ा दांव, 6 उम्मीदवारों में 3 सवर्ण चेहरों को दी जगह

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने इस बार उम्मीदवारों के चयन में आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक और सवर्ण समाज के चेहरों को जगह दी है।...

T20 WC के सेमीफाइनल मैचों को लेकर ICC का बड़ा ऐलान, बताया कौन होंगे अंपायर और मैच रेफरी

T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले 4 और मार्च को खेले जाएंगे। इन मुकाबलों को लेकर ICC ने बड़ा ऐलान कर दिया है।T20...

विश्व का एकमात्र मंदिर जहां नहीं माना जाता ग्रहण, 24 घंटे और सातों दिन खुला रहता है दरबार

मंगलवार को होने वाले चंद्रगहण को देखते हुए देशभर में मंदिरों में पूजा-पाठ नहीं होंगे। हालांकि, विश्व का एक मंदिर ऐसा भी है जहां...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img