सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी टैब S10FE सीरीज लॉन्च की, कीमत 42999 रुपये से शुरू

गुरुग्राम, अप्रैल 2025: भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने आज Galaxy Tab S10 FE और Galaxy Tab S10 FE+ लॉन्च करने की घोषणा की। ये टैबलेट्स प्रीमियम डिजाइन के साथ गैलेक्सी इकोसिस्टम में एंट्री का एक नया और शानदारमौका देते हैं। Galaxy Tab S10 FE+ में अब तक की सबसे बड़ी स्क्रीन और पतले बेज़ल दिए गए हैं, जिससे इसका डिस्प्ले और भीबेहतर और इमर्सिव हो जाता है। यह डिवाइस मनोरंजन, पढ़ाई और रोजमर्रा के कामों के लिए शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। सैमसंग ने इसमें स्मार्ट फीचर्स जोड़े हैं, जिससे यूजर्स अपने काम को आसानी से और ज्यादा कुशलता से कर सकते हैं। साथ ही, इसकास्लिम डिजाइन इसे हल्का और पोर्टेबल बनाता है, ताकि आप चलते-फिरते भी अपनी क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी बनाए रख सकें।

सैमसंग इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (MX बिजनेस) आदित्य बब्बर ने कहा, “सैमसंग में, हम सभी के लिए वर्ल्ड-क्लास इनोवेशनलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और नई गैलेक्‍सी टैब S10 FE सीरीज इसी विजन का एक शानदार उदाहरण है। पहली बार हमारे FEटैबलेट्स में गैलेक्‍सी एआई क्षमताओं को शामिल किया गया है, जिससे हम एडवांस टेक्नोलॉजी को पहले से ज्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं।गैलेक्‍सी टैब S10 FE सीरीज से यूजर्स अपनी क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी को नए स्तर पर ले जा सकेंगे, और इससे भारत के टैबलेटमार्केट में हमारी लीडरशिप और मजबूत होगी।”

शानदार डिस्प्ले

गैलेक्‍सी टैब S सीरीज की विरासत को बरकरार रखते हुए, गैलेक्‍सी टैब S10 FE+ का 13.1-इंच डिस्प्ले पतले बेजल्स के साथ आता है, जिससे देखने का अनुभव और भी ज्यादा शानदार हो जाता है। इसकी स्क्रीन पिछले मॉडल से लगभग 12% बड़ी है, जिससे मूवी देखनेऔर गेमिंग का मजा दोगुना हो जाता है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की ब्राइटनेस (एचबीएम मोड) दी गई है, जिससे आउटडोर में भी बेहतरीन विजुअल क्वालिटी मिलती है। विजन बूस्टर ऑटोमैटिक ब्राइटनेस एडजस्टमेंट करता है, जिससे हरमाहौल में स्क्रीन क्लियर और ब्राइट दिखती है, साथ ही ब्लू लाइट एमिशन कम करके आंखों पर पड़ने वाले असर को भी कम किया गया है।

दमदार परफॉर्मेंस और वर्सेटाइल डिजाइन

गैलेक्‍सी टैब S10 FE सीरीज को खासतौर पर वर्क, स्टडी और एंटरटेनमेंट के लिए डिजाइन किया गया है। इसके पावरफुल अपग्रेड्स सेयूजर्स आसानी से मल्टीटास्किंग कर सकते हैं और बिना किसी रुकावट के बेहतरीन गेमिंग का मजा ले सकते हैं। साथ ही, इसका नया13MP का रियर कैमरा क्लियर और शार्प फोटोज कैप्चर करता है, जिससे क्लासरूम, ऑफिस या किसी भी वर्कस्पेस में जरूरी मोमेंट्सको आसानी से कैद किया जा सकता है।

ये पावरफुल और पोर्टेबल एक्सपीरियंस यूजर्स के हर सफर में उनके साथ रहेगा। पिछली जेनरेशन से 4% हल्का होने की वजह से, गैलेक्‍सी टैब S10 FE और भी ज्यादा पोर्टेबल हो गया है। इसका स्लिम डिजाइन घर, कॉलेज, ऑफिस या कहीं भी आसानी से कैरी औरस्टोर किया जा सकता है। इसे मजबूती और टिकाऊपन को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है, और यह IP68 रेटिंग के साथआता है, जिससे यह पानी और धूल से भी सुरक्षित रहता है।

एडवांस्ड फीचर्स

सैमसंग की प्रीमियम गैलेक्सी एक्सपीरियंस देने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, गैलेक्‍सी टैब S10 FE+ और गैलेक्‍सी टैब S10 FE मेंपहली बार एआई टेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है, जिससे यूजर्स की प्रोडक्टिविटी और भी बढ़ेगी।

· सर्कल टू सर्च विद गूगल फीचर आपको बिना ऐप बदले अपने टैबलेट पर जो दिख रहा है, उसे सर्च करने की सुविधा देता है। आपजल्दी से जरूरी जानकारी पा सकते हैं, स्क्रीन पर दिख रहे टेक्स्ट का अनुवाद कर सकते हैं या होमवर्क में मदद ले सकते हैं – और वोभी बड़े डिस्प्ले पर।

· सैमसंग नोट्स के स्मार्ट टूल्स – सॉल्व मैथ से हैंडराइटिंग और टेक्स्ट के क्विक कैलकुलेशन किए जा सकते हैं, जबकि हैंडराइटिंग हेल्पआपकी लिखावट को साफ और व्यवस्थित करता है, जिससे नोट्स लेना पहले से ज्यादा आसान हो जाता है।

· गूगल एआई की – बुक कवर कीबोर्ड पर सिर्फ एक टैप से एआई असिस्टेंट तुरंत लॉन्च हो जाता है। यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब सेइन्हें कस्टमाइज भी कर सकते हैं, जिससे एक ज्यादा पर्सनलाइज्ड अनुभव मिलता है।

· अपग्रेडेड ऑब्जेक्ट इरेज़र– अब फोटो से अनचाही चीजों को हटाना और भी आसान हो गया है, क्योंकि यह ऑटोमैटिक एडिटिंगसजेशन भी देता है।

· Best Face फीचर – परफेक्ट ग्रुप फोटो लेने के लिए यह फीचर सबसे अच्छे एक्सप्रेशंस और फीचर्स को जोड़कर एक शानदार फोटोतैयार करता है।

· ऑटो ट्रिम – मल्टीपल वीडियोज़ को हाइलाइट रील में बदलकर आपकी खास यादों को और भी खास बना देता है।

· क्रिएटिविटी के लिए परफेक्ट कैनवास – गैलेक्‍सी टैब S10 FE सीरीज में ल्यूमा फ्यूजन, गुड नोट्स, क्लिप स्टूडियो पेंट, नोटशेल्फ 3, स्केचबुक और पिकस्टार्ट जैसे कई शानदार प्री-लोडेड ऐप्स और टूल्स मिलते हैं, जिससे क्रिएटिव लोग अपनी कल्पनाओं कोखुलकर साकार कर सकते हैं।

और भी स्मार्ट एआई अनुभव के लिए, एफई सीरीज को दूसरे सैमसंग गैलेक्सी डिवाइसेज के साथ आसानी से जोड़ा जा सकता है। गैलेक्सी टैब S10 सीरीज की तरह, इसमें भी होम इनसाइट विजेट डैशबोर्ड और 3D मैप व्यू फीचर दिया गया है, जिससे आप अपने घरकी स्थिति को एक नजर में देख सकते हैं। साथ ही, स्मार्टथिंग्स-सक्षम डिवाइसेज के स्टेटस अपडेट आपको जब बाहर हों, तब भीमानसिक सकुन प्रदान करते हैं।

सैमसंग नॉक्स सिक्योरिटी

हर गैलेक्सी डिवाइस की तरह, गैलेक्सी टैब S10 FE सीरीज को सैमसंग नॉक्स सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म से सुरक्षित किया गया है। यहमल्टी-लेयर, डिफेंस-ग्रेड सिक्योरिटी सिस्टम आपके महत्वपूर्ण डेटा को वायरस, साइबर अटैक और अन्य खतरों से बचाने के लिएडिजाइन किया गया है। इसमें रियल-टाइम थ्रेट डिटेक्शन और एंड-टू-एंड हार्डवेयर प्रोटेक्शन जैसी खासियतें हैं, जो आपकी डिवाइसऔर डेटा को हमेशा सुरक्षित रखती हैं।

संबंधित समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

ताज़ा समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

JINDAL PANTHER CLINCHES CHAMPIONSHIP TITLE WITH COMMANDING 10–5.5 VICTORY OVER ARAVALI

Simran Shergill and Siddhant Sharma score four goals each; Gaurav Sehgal named Most Valuable Player Naveen Jindal expresses hope for polo's return to the 2036 Olympics, invites sports enthusiasts to experience the game at Jindal Polo Estate

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img