सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

वक्फ बोर्ड संशोधन बिल लोकसभा में पारित होने का हरजीत गरेवाल ने किया स्वागत।

चंडीगढ़, 4 अप्रैल ( ): केंद्र की नरेंदर मोदी सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड संशोधन बिल लोकसभा में पारित किए जाने का बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता हरजीत सिंह गरेवाल ने स्वागत करते हुए कहा कि आज बहुत ही एतिहासिक निर्णय लोकसभा में पास किया गया है, जिसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। उन्होंने कहा कि भारत के तत्कालीन कांग्रेस नेताओं ने अपने राजनीतिक और व्यक्तिगत लाभ के लिए वक्फ बोर्ड का गठन किया था और उसे असीमित शक्तियां दे दी थीं, जिसमें 2013 में कांग्रेस की यूपीए सरकार ने वक्फ बोर्ड विधेयक में संशोधन कर उसे और अधिक शक्तिशाली बनाया था, जिस पर अब नरेंदर मोदी सरकार ने इस पर अंकुश लगा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ चीजों को बिगाड़ने का काम किया है और मोदी सरकार उसे सुधारने का काम कर रही है।

गरेवाल ने कहा कि वक्फ़ बोर्ड की जमीन का आंकड़ा अब तक 9 से 12 लाख एकड़ के बीच सुनाई पड़ता था, लेकिन गृहमंत्री अमित शाह ने देश का सामना इस सच से करा दिया कि 1913 से 2013 तक वक्फ के पास 18 लाख एकड़ संपत्ति थी। लेकिन 2013 से 2025 तक इसमें 21 लाख एकड़ अतिरिक्त संपत्ति जुड़ गई है। यानी 12 साल के भीतर वक्फ़ बोर्ड ने 100 साल के अतिक्रमण को दोगुना कर लिया है। यानि आज की तारीख में वक्फ बोर्ड के पास 39 लाख एकड़ जमीन है।

हरजीत सिंह गरेवाल ने इस संशोधन के लिए प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी, केन्द्रिय गृहमंत्री अमित शाह तथा इस संशोधन के हक़ में वोट करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कांग्रेस नेताओं से सवाल करते हुए कहा कि हिन्दू राजपूतों ने देश को लिए अपनी 40 लाख एकड़ जमीन, 565 रियासतें, 43 गढ़ और 18700 किले दान कर दिए थे। कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं ने अपने फायदे के लिए वक्फबोर्ड का गठन कर ना जाने कितनी संपतियों का मालिक बना दिया। 2013 से पहले इस देश की आम जनता वक्फ बोर्ड, उसके असीमित अधिकारों और कामगुजारियों एवं वक्फ अधिनियम का नाम तक नहीं जानती थी, लेकिन आज वक्फ अधिनियम संशोधित हो गया है। आज देश की जनता में ख़ुशी की लहर है। मोदी सरकार का यह एतिहासिक संशोधन हिन्दू संपतियों की रक्षा करेगा, जिस पर वक्फ बोर्ड अपना अधिकार ज़माने का प्रयास कर रहा था।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img