सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से नशा तस्करी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया; 3.5 किलो हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध पंजाब पुलिस

गिरफ्तार आरोपी सुखदेव सिंह पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में था, ड्रोन के माध्यम से नशीले पदार्थों की खेप मंगवा रहा था: डीजीपी गौरव यादवआने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी होने की संभावना: एआईजी सीआई गुरसेवक बराड़

चंडीगढ़/फिरोजपुर, 1 अप्रैल:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत नशे के खिलाफ छेड़ी गई जंग के दौरान काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) फिरोजपुर ने 3.5 किलो हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर सीमा पार से नशा तस्करी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुखदेव सिंह उर्फ सुखी निवासी मोहन के उत्तर, फिरोजपुर के रूप में हुई है। हेरोइन की बरामदगी के अलावा, पुलिस टीमों ने उसका हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (पी बी -05-ए एम -5620), जिस पर वह सवार था, भी जब्त कर लिया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के सीधे संपर्क में था, जो सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की खेप भेज रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की कड़ियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

इस ऑपरेशन के संबंध में जानकारी देते हुए एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि आरोपी सुखदेव सिंह सुखी की तस्करी गतिविधियों में संलिप्तता की पुख्ता सूचना के आधार पर सीआई फिरोजपुर की पुलिस टीमों ने फिरोजपुर के गांव लखो के बहिराम क्षेत्र में गुप्त अभियान चलाया और आरोपी को काबू कर लिया। उसके पास से प्लास्टिक बैग में रखे 500-500 ग्राम हेरोइन के 7 पैकेट बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस टीमों ने आरोपी को पकड़ा, उस समय वह किसी व्यक्ति को यह खेप पहुंचाने जा रहा था। उन्होंने कहा कि सप्लायरों, डीलरों और खरीदारों के पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के साथ-साथ आरोपी सुखदेव सिंह सुखी जिस व्यक्ति को नशे की खेप पहुंचाने वाला था, उसकी पहचान करने की कोशिश जारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और भी बरामदगी और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 10 दिनांक 31.03.2025 को थाना स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), फाजिल्का में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी के तहत दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए उसका पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img