सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

मोगली पलटन चलाएगी “गागर में सागर अभियान” मटका सिंचाई पद्धति से जल संरक्षण की मुहिम

ऋषिकेश फ़ाउण्डेशन की बाल सेना मोगली पलटन आगामी एक अप्रैल से इकतीस जुलाई तक “गागर में सागर” अभियान चलाएगी। इस अभियान का मकसद जल संरक्षण है। अभियान के अंतर्गत मोगली पलटन के बाल सेनानियों द्वारा ऋषिकेश आश्रम, हनुमानगढ़ में पचास पौधों को चुनकर इनकी सिंचाई के लिए मटका सिंचाई पद्धति का सहारा लिया जाएगा। हनुमानगढ़ आबादी और क्षेत्रफल की दृष्टि से सीधी जिले का सबसे बड़ा गाँव है। परंतु पहाड़ी किनारे की बस्तियों में साल के अधिकांश समय पानी की किल्लत बनी रहती है। इसीलिए गागर में सागर अभियान के लिए ये गाँव चुनने का प्रतीकात्मक महत्व है। इस सिंचाई तकनीक में पुराने मटके या घड़ों का उपयोग किया जाता है। मटके के पेंदे में एक छोटा सा छिद्र बनाकर इसमें एक लंबी सुतली आर-पार डाल दी जाती है। सुतली के एक छोर में गाँठ लगा दी जाती है, ताकि सुतली का ये छोर मटकी में अटका रहे। अब इस मटके को पौधे से लगभग एक फिट दूरी पर गाड़ दिया जाता है। सिर्फ मटके का मुँह खुला रहता है। सुतली का दूसरा सिरा पौधे की जड़ों के पास रखा जाता है। इससे पानी की हर एक बूंद पौधे को मिलती है और वाष्पीकरण तथा मृदा जल अवशोषण की मात्रा भी ना के बराबर होती है। मटका सिंचाई जल उपयोग की पर्यावरण हितैषी, दक्ष , सरल, सस्ती और कारगर तकनीक है। तीन माह तक सिंचाई के बाद एक तुलनात्मक रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिससे ये उजागर हो सके कि मटका सिंचाई द्वारा कितना जल बचाया जा सकता है। नीति आयोग के अनुसार, भारत में लगभग 60 करोड़ लोग गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं, और हर साल लगभग 2 लाख लोगों की मृत्यु होती है। देश के 21 प्रमुख शहरों में निवासरत लगभग 100 मिलियन लोग जल संकट की भीषण समस्या से जूझ रहे हैं। भारत के लगभग 50% क्षेत्र सूखे जैसी स्थिति से जूझ रहे हैं, विशेष रूप से पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में। मोगली पलटन का यह अभियान गागर के माध्यम से बूँद-बूँद जल बचाकर गागर में सागर भरने जैसा ही है।

संबंधित समाचार

मलेरिया के बुखार में तपते हुए दीपिका पादुकोण ने शूट की अक्षय कुमार की फिल्म, सालों बाद लारा दत्ता ने किया खुलासा

लारा दत्ता का हाल के दिनों में दीपिका पादुकोण को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मलेरिया होने पर भी दीपिका पादुकोण ने काम...

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच लंबी बातचीत हुई। इस बातचीत में कई खास मुद्दों पर चर्चा हुई, पुतिन ने...

आवारा कुत्ते के हमले के बाद ‘रेबीज’ से लड़की की मौत, इलाज में हुई लापरवाही, चार सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

कुत्ते के काटने से सात साल की लड़की की मौत का मामला कोर्ट पहुंचा। जहां कोर्ट ने आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लेने का...

ताज़ा समाचार

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img