सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

काइनेटिक ग्रीन ने ई-लूना पर इंडस्ट्री का पहला ‘अश्‍योर्ड बायबैक ऑफर’ पेश कर रचा नया मानक, ग्राहकों का भरोसा और मजबूत होगा

पुणे, मार्च 2025: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की अग्रणी कंपनी काइनेटिक ग्रीन ने ई-लूना के लिए एक खास ‘अश्‍योर्ड बायबैक ऑफर’ की घोषणा की है। सीमित अवधि के इस ऑफर के जरिए कंपनी ने ग्राहकों की संतुष्टि और उनकी मानसिक शांति सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूती दी है।

इस विशेष पेशकश के तहत ऑफर अवधि में खरीदे गए सभी ई-लूना वाहनों पर कंपनी ₹36,000 की गारंटीशुदा बायबैक वैल्यू देगी। यह बायबैक लाभ तीन वर्षों के वाहन स्वामित्व के बाद लिया जा सकेगा और इसमें अनलिमिटेड किलोमीटर की शर्त शामिल है, जो कि उद्योग में पहली बार किसी कंपनी ने पेश की है। यह पहल न केवल काइनेटिक ग्रीन के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की टिकाऊ गुणवत्ता पर कंपनी के विश्वास को दर्शाती है, बल्कि ग्राहकों के लिए ईवी अपनाने के निर्णय को भी अधिक आसान और लाभकारी बनाती है। साथ ही, यह सेकेंड हैंड वैल्यू की चिंता को भी दूर करती है।

इस अवसर पर काइनेटिक ग्रीन की संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी ने कहा, “काइनेटिक ग्रीन में हम शहरी परिवहन को टिकाऊ और किफायती समाधानों के जरिए नया आकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ई-लूना एक गेम-चेंजर साबित हुआ है और अश्‍योर्ड बायबैक ऑफर के साथ हम इसे ग्राहकों के लिए और भी आकर्षक बना रहे हैं। यह पहल ग्राहकों को सुनिश्चित मूल्य की गारंटी देती है और इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती दुनिया में भरोसा भी बढ़ाती है। हम ग्राहकों से अपील करते हैं कि इस विशेष ऑफर का लाभ उठाएं और हरित क्रांति का हिस्सा बनें।”

यह बायबैक ऑफर काइनेटिक ग्रीन के देशभर के सभी अधिकृत डीलरशिप्स पर उपलब्ध है और इसका उद्देश्य ग्राहकों को एक सहज, भरोसेमंद और सुविधाजनक खरीदारी अनुभव देना है। इस नई पहल के साथ कंपनी ने एक बार फिर पर्यावरण के अनुकूल और किफायती मोबिलिटी समाधानों को बढ़ावा देने की अपनी सोच को मजबूती से सामने रखा है।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img