सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

पंजाब बजट-2025 से प्रदेश के शहरों का होगा कायाकल्प; कुल 5983 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान: डॉ. रवजोत सिंह

अगले वित्तीय वर्ष के दौरान पंजाब के चार शहरों—लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में होंगे बड़े सुधार; 140 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का होगा विश्व स्तरीय निर्माण

पंजाब म्यूनिसिपल डेवलपमेंट फंड के लिए 225 करोड़ और पीएमएसआईपी के लिए 300 करोड़ का प्रावधानसुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन प्रणाली स्थापित करने और निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने के लिए 347 ई-बसों की जाएगी खरीदशहरों की सड़कों, फुटपाथों, बिजली प्रणाली, ट्रैफिक लाइटों, स्ट्रीट लाइटों, जल आपूर्ति लाइनों, बस स्टैंडों आदि में होंगे बड़े सुधार

चंडीगढ़, 26 मार्च:

पंजाब बजट-2025 प्रदेश के लोगों के लिए खुशहाली और संभावनाओं से भरपूर है। इस बजट के जरिए पंजाब के शहरों में बड़े बदलाव होंगे और उल्लेखनीय विकास होगा। अगले वित्तीय वर्ष के दौरान शहरों की सड़कों, फुटपाथों, बिजली प्रणाली, ट्रैफिक लाइटों, स्ट्रीट लाइटों, जल आपूर्ति लाइनों, बस स्टैंडों, नगरपालिका सेवाओं और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन आदि में बड़े सुधार किए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल 5983 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। उन्होंने वित्त मंत्री द्वारा आज पेश किए गए पंजाब बजट-2025 के प्रस्तावों की सराहना करते हुए कहा कि इससे पंजाब के शहरों में अद्वितीय विकास होगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण के तहत अगले वित्तीय वर्ष के दौरान पंजाब के चार शहरों—लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और एस.ए.एस. नगर (मोहाली)—के विभिन्न क्षेत्रों का विकास किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के चार शहरों की सड़कों को अगले वित्तीय वर्ष के दौरान विश्व स्तरीय बनाया जाएगा, जिसके लिए 140 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि इन शहरों की सड़कों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार डिज़ाइन करने के लिए पंजाब और भारत के शीर्ष आर्किटेक्ट्स की सेवाएं ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि ठेकेदार 10 वर्षों तक इन सड़कों के निर्माण और रखरखाव के लिए जिम्मेदार होंगे।

स्थानीय निकाय मंत्री ने आगे बताया कि सड़क लेन की चौड़ाई को सुनिश्चित करने और यातायात की बाधाओं को दूर करने के लिए सड़कों की नई रूपरेखा तैयार कर उन्हें फिर से बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि निर्धारित मानकों के तहत सड़कों की लेन मार्किंग की जाए और हर तीन महीने में इसे दोबारा पेंट किया जाए। उन्होंने बताया कि शहरों में बाधा-मुक्त, सुगम और आकर्षक फुटपाथ बनाए जाएंगे, संबंधित स्थानों को सुंदर स्वरूप दिया जाएगा और प्रदूषण-रहित बागवानी योजना के तहत इनका विकास किया जाएगा। इसी तरह, सड़कों पर बिजली लाइनों, स्ट्रीट लाइटों, जल आपूर्ति लाइनों, बस स्टैंडों आदि में बड़े सुधार किए जाएंगे।

डॉ. रवजोत सिंह ने आगे बताया कि प्रस्तुत बजट में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पंजाब म्यूनिसिपल डेवलपमेंट फंड के लिए 225 करोड़ रुपये और पीएमएसआईपी के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि पंजाब के 166 कस्बों में रहने वाली राज्य की लगभग 40% शहरी आबादी के लिए नगरपालिका सेवाओं जैसे सफाई, जल आपूर्ति, सीवरेज, सड़कें और स्ट्रीट लाइट आदि में बड़े सुधार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन प्रणाली स्थापित करने और निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने के लिए 347 ई-बसों की खरीद की जाएगी।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

ताज़ा समाचार

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img