सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

समाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने पंजाब बजट 2025-26 की सराहना की

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने बजट में हर वर्ग के कल्याण के लिए किए महत्वपूर्ण प्रावधान

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किया गया बजट—’रंगला पंजाब’ बनाने की दिशा में बढ़ाया गया कदमसामाजिक न्याय एवं हाशिए पर मौजूद वर्गों के कल्याण के लिए 9,340 करोड़ रुपये के प्रावधान की सराहनापंजाब सरकार द्वारा पी.एस.सी.एफ.सी. के माध्यम से 31 मार्च 2020 तक लिए गए ऋण माफ; 4,650 लाभार्थियों को मिली बड़ी राहतमहिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा हेतु 450 करोड़ रुपये का प्रावधान; सुविधा अगले साल भी जारी रहेगी

चंडीगढ़, 26 मार्च:

समाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट आम जनता, आर्थिक तंगी झेल रहे परिवारों और हाशिए पर मौजूद वर्गों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

समाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास एवं वित्त निगम के माध्यम से 31 मार्च 2020 तक लिए गए ऋणों की पूरी माफी की घोषणा की गई है, जिससे 4,650 लाभार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय ऋणग्रस्त परिवारों को दोबारा अपने पैरों पर खड़ा करने में सहायक सिद्ध होगा।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि सरकार ने सामाजिक न्याय और समानता सुनिश्चित करने के लिए 9,340 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो बुजुर्गों, विधवाओं, बेसहारा महिलाओं, अनाथ बच्चों और दिव्यांग व्यक्तियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने में उपयोग किए जाएंगे।

डॉ. बलजीत कौर ने बजट में महिलाओं की सुविधा और आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देने की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मुफ्त बस यात्रा सुविधा, जिसने महिलाओं की आवाजाही को सुगम बनाया और उनकी आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा दिया, अगले वर्ष भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष के दौरान 12 करोड़ से अधिक महिलाओं ने इस सुविधा का लाभ लिया है, जिसके लिए 450 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश को ‘रंगला पंजाब’ बनाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि यह बजट अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों और हाशिए पर मौजूद वर्गों की आर्थिक प्रगति को प्राथमिकता देते हुए 13,987 करोड़ रुपये का प्रावधान करता है, जो कि राज्य के कुल विकास बजट का 34% है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह बजट पंजाब के हर वर्ग की प्रगति, सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा देगा और प्रदेश के लोगों को खुशहाल एवं आत्मनिर्भर बनाने में एक नया मील का पत्थर साबित होगा।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

ताज़ा समाचार

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img