सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

डिप्टी स्पीकर द्वारा अनुदान मांगों को स्वीकृत करने की सिफारिश संबंधी अनुमान कमेटी की रिपोर्ट पेश

चंडीगढ़, 25 मार्च, 2025

पंजाब विधानसभा के सत्र के दौरान पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर स जय कृष्ण सिंह रोड़ी द्वारा बतौर चेयरमैन अनुमान कमेटी, अनुदान मांगों की स्वीकृति के लिए सिफारिश की गई।

उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान विभिन्न विभागों के कार्यों पर होने वाले खर्च का बजट पारित किया जाता है, लेकिन वास्तविक कार्य के दौरान कई बार ये खर्च बजट में स्वीकृत अनुमानों से अधिक हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि लोक सेवा के नए कार्यक्रमों, अदालती फैसलों और सरकार द्वारा लागू की गई नई नीतियों के चलते हुए खर्चों के संबंध में ये अनुदान मांगें आज विधानसभा की स्वीकृति के लिए प्रस्तुत की गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि कमेटी ने इन अनुदान मांगों को स्वीकृत करने की सिफारिश की है, जिसकी रिपोर्ट सदन में पेश की गई है।

डिप्टी स्पीकर रोड़ी ने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा बजट से अधिक खर्च करने से यह स्पष्ट होता है कि सरकार लोक सेवा कार्यों में निरंतर लगी हुई है।

सत्र के दौरान उन्होंने कुछ प्रमुख महत्वपूर्ण मांगों के बारे में बताया, जिनके लिए ये अनुदान मांगे प्रस्तुत की गई हैं। इनमें शामिल हैं—फसलों के अवशेष प्रबंधन के तहत किसानों को मशीनों पर सब्सिडी देना, गन्ना किसानों को सब्सिडी प्रदान करना, 21 जिलों में 127 ग्रामीण सड़कों की मरम्मत और आधुनिकीकरण, गोदामों का नवीनीकरण, वेरका डेयरियों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, शुगर कॉम्प्लेक्स स्थापित करना, ई.एस.आई. अस्पतालों और डिस्पेंसरियों के लिए दवाइयों की खरीद, राज्य के लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग को सशक्त और हाई-टेक बनाना, नहरों का नवीनीकरण और मरम्मत, स्मार्ट सिटी और अमृत मिशन के लिए सहायता तथा लुधियाना में डाइंग उद्योग के गंदे पानी का शोधन आदि शामिल हैं।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img