सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

हरियाणा के मुख्यमंत्री और विस अध्यक्ष ने एक साथ देखी पंजाब विधान सभा की कार्यवाही

चंडीगढ़, 25 मार्च

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मंगलवार को पंजाब विधान सभा की कार्यवाही देखी। पंजाब विधान सभा पहुंचने पर वहां के विस अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। हरियाणा और पंजाब के इतिहास में यह पहला अवसर रहा कि जब मुख्यमंत्री और विधान सभा अध्यक्ष दोनों एक साथ पंजाब विधान सभा की कार्यवाही देखने पहुंचे हों। इस अवसर पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद रहे।

इससे पूर्व, 7 सितंबर 2000 को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष सतबीर सिंह कादियान, 5 सितंबर 2008 को हरियाणा के कृषि मंत्री सरदार हरमोहिंदर सिंह चट्ठा, 9 मार्च 2010 को भाजपा विधायक दल के नेता अनिल विज, 17 मार्च 2010 को विधायक आफताब अहमद, 14 मार्च 2011 को विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, 16 मार्च 2015 को विपक्ष के नेता अभय चौटाला, विधायक जय प्रकाश, हरविंद्र कल्याण, रविंद्र मछरौली, महिपाल ढांडा, जसवीर देशवाल, 21 फरवरी 2019 को वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, विधायक ओम प्रकाश यादव, अभे सिंह यादव, उमेश अग्रवाल और बख्शीश सिंह विर्क, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा पंजाब विधान सभा की कार्यवाही देखने गए थे।

इससे पूर्व अनेक बार पंजाब विधान सभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष भी हरियाणा विधान सभा की कार्यवाही देखने आए हैं। 9 अगस्त 2022 को पंजाब विधान सभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ने एक साथ हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही देखी थी। 26 मार्च 2008 को पंजाब विधान सभा के अध्यक्ष निर्मल सिंह काहलों हरियाणा विधान सभा पहुंचे थे। 6 मार्च 2013 को पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणजीत अटवाल ने हरियाणा विधान सभा की कार्यवाही देखी थी।

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ पंजाब विधान सभा के प्रश्नकाल की कार्यवाही देखी। विस अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा बहुत ही अच्छी तरह से सदन का संचालन कर रहे हैं।

पंजाब विधान सभा की कार्यवाही देखते हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

संबंधित समाचार

वन नेशन, वन इलेक्शन राष्ट्र की आवश्यकता : विजयपाल एडवोकेट

लोकसभा और विधानसभा के एक साथ चुनाव होने से अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : विजयपाल एडवोकेट जनता एक साथ चुनाव कराने के पक्ष में : विजयपाल...

सोनिया और राहुल गांधी पर चार्जशीट के विरोध में सड़कों पर उतरी हरियाणा कांग्रेस

भूपेंद्र सिंह हुड्डा, चौ. उदयभान, सभी कार्यकारी अध्यक्षों, सांसदों और विधायकों ने दी गिरफ्तारी चंडीगढ़, 17 अप्रैल । पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा...

रिवायर सवाल एवं जवाब – पुराने वाहन को स्क्रैप करने से ग्राहकों को क्या लाभ होते हैं?

1. एक वाहन को कब एंड-ऑफ-लाइफ व्हीकल (ईएलवी) माना जाता है और इसका जिम्मेदारी से निपटान कैसे किया जा सकता है? जब कोई वाहन तय...

ताज़ा समाचार

वन नेशन, वन इलेक्शन राष्ट्र की आवश्यकता : विजयपाल एडवोकेट

लोकसभा और विधानसभा के एक साथ चुनाव होने से...

सोनिया और राहुल गांधी पर चार्जशीट के विरोध में सड़कों पर उतरी हरियाणा कांग्रेस

भूपेंद्र सिंह हुड्डा, चौ. उदयभान, सभी कार्यकारी अध्यक्षों, सांसदों...

विधान सभा में पहली बार पहुंच रहा 13 देशों का 28 सदस्यीय शिष्टमंडल

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img