सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

एन.आर.आई. मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने एन.आर.आई. पंजाबियों की शिकायतों के समाधान के लिए

 चौथी मासिक ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी आयोजित की

पिछली तीन ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनियों के दौरान 393 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 343 शिकायतों का निपटारा किया गया

चंडीगढ़, 20 मार्च 2025:

एन.आर.आई. मामलों के मंत्री स कुलदीप सिंह धालीवाल द्वारा आज पंजाब सिविल सचिवालय-1 में प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए चौथी ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी आयोजित की गई। इस अवसर पर उन्होंने ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से प्रवासी पंजाबियों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं।

उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के गतिशील नेतृत्व में एन.आर.आई. पंजाबियों की शिकायतों के समाधान के लिए यह अनूठी पहल शुरू की गई है। पंजाब देश का एकमात्र राज्य है जिसने प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं के समाधान हेतु एन.आर.आई. मिलनी जैसा कार्यक्रम शुरू किया है।

उन्होंने बताया कि चौथी मासिक ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी के दौरान 123 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 98 शिकायतें ईमेल के माध्यम से और शेष 25 शिकायतें व्हाट्सएप नंबर पर प्राप्त हुईं। उन्होंने आगे बताया कि पिछली तीन ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनियों के दौरान 393 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 343 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है।

उन्होंने ए.डी.जी.पी. पंजाब पुलिस एन.आर.आई. विंग प्रवीन के. सिन्हा और संबंधित जिलों के एस.एस.पीज़ को प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।

स धालीवाल ने प्रवासी पंजाबियों को विश्वास दिलाया कि वे उनकी समस्याओं और चिंताओं को हल करने के लिए हमेशा उनके साथ हैं और उनकी शिकायतों के समाधान में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने एन.आर.आई. पंजाबियों से कहा कि वे अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय उनसे मिल सकते हैं।

चौथी मासिक ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव दिलीप कुमार, ए.डी.जी.पी. पंजाब पुलिस एन.आर.आई. विंग प्रवीन के. सिन्हा और एन.आर.आई. मामलों के विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img