सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

हरियाणा विधान सभा में वीरवार को सदन की कार्यवाही का संचालन करते विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सुनीता विलियम्स को भेजी बधाई सदन की ओर से पारित प्रस्ताव के बाद विदेश मंत्री को लिखा पत्र
चंडीगढ़, 20 मार्च
हरियाणा विधानसभा में सुनीता विलियम्स व उनकी टीम के सुरक्षित पृथ्वी वापसी पर पारित प्रस्ताव को विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के माध्यम से सुनीता विलियम्स और उनकी टीम को भेजा है। विस अध्यक्ष की ओर से विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को लिखे पत्र में कहा गया है कि यह ‘अभिनंदन प्रस्ताव’ हरियाणा विधान सभा ने 19 मार्च 2025 को पारित किया है। प्रस्ताव में नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनकी टीम की 19 मार्च, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की गई हैं।
इस संबंध में सदन की भावनाओं को अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनकी टीम तक भेजा जाए। गौरतलब है कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने 19 मार्च को इस संबंध में सदन में एक प्रस्ताव पेश किया था। सदन ने यह प्रस्ताव पारित किया और विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनकी टीम तक सदन की भावनाओं को भेजने का आश्वासन दिया था। विस अध्यक्ष ने कहा है कि यह मानव जगत के लिए बहुत ही गौरव और महत्व का विषय है।
इसके साथ ही विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वीरवार को विधायक सावित्री जिंदल के जन्मदिवस के अवसर पर अपनी और पूरे सदन की ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सावित्री जिंदल के स्वस्थ जीवन, उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की है।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img