सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

नव-नियुक्त अध्यापकों की ओर से पारदर्शी तरीके से नौकरियां देने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना

लुधियाना, 19 मार्च-
नव-नियुक्त अध्यापकों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को उन्हें निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से नौकरियां देने के लिए दिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इससे उनके लंबे समय से अधूरे सपने पूरे हुए हैं।
अपने अनुभव साझा करते हुए बरनाला की गुरजीत कौर ने पारदर्शी तरीके से नौकरियां देने के लिए मुख्यमंत्री का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नौकरी चाहने वालों के सपनों को साकार किया है, जो पिछले पांच वर्षों से नौकरियों के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।
श्री आनंदपुर साहिब की शिक्षिका सुदेश कुमारी ने कहा कि वे पांच बहनें हैं, जिनमें से चार को सरकारी नौकरी मिली है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सरकारी स्कूल में पढ़ाई की है और यह गर्व की बात है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पूरी हुई है।
लुधियाना के सुक्खा राम ने कहा कि यह भर्ती लंबे समय से प्रक्रिया अधीन थी, लेकिन मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के कारण उन्हें नौकरी मिली है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने आम आदमी की परेशानियों की कभी परवाह नहीं की, लेकिन इस सरकार ने उनके माता-पिता के सपने को साकार किया है।
मानसा के गुरविंदर सिंह चाहल ने कहा कि वे 2014 से सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे थे, लेकिन इस भर्ती को निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए मुख्यमंत्री के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व और संतोष की बात है कि सरकार ने उन्हें राज्य की सेवा करने का मौका दिया है और अब वे अपनी ड्यूटी अच्छे से निभाएंगे।
गुरदासपुर के मनिंदर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से भर्ती को केवल मेरिट के आधार पर करवाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर आम आदमी के सपने को पूरा कर रही है और यह उनके लिए ऐतिहासिक पल हैं।

संबंधित समाचार

मलेरिया के बुखार में तपते हुए दीपिका पादुकोण ने शूट की अक्षय कुमार की फिल्म, सालों बाद लारा दत्ता ने किया खुलासा

लारा दत्ता का हाल के दिनों में दीपिका पादुकोण को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मलेरिया होने पर भी दीपिका पादुकोण ने काम...

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच लंबी बातचीत हुई। इस बातचीत में कई खास मुद्दों पर चर्चा हुई, पुतिन ने...

आवारा कुत्ते के हमले के बाद ‘रेबीज’ से लड़की की मौत, इलाज में हुई लापरवाही, चार सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

कुत्ते के काटने से सात साल की लड़की की मौत का मामला कोर्ट पहुंचा। जहां कोर्ट ने आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लेने का...

ताज़ा समाचार

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img