सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

नायब सरकार का ऐतिहासिक बजट,किसान, महिलाओं,युवाओं हर वर्ग का रखा ध्यान : शमशेर खरक

जनता के सपनों को साकार करने की दिशा में बड़ा और सशक्त कदम साबित होगा बजट : शमशेर खरक

चंडीगढ़।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक ने हरियाणा के बजट को ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी बजट करार दिया है।
शमशेर खरक ने कहा कि नायब सरकार ने इस बजट से हरियाणा की जनता के सपनों को साकार करने की दिशा में एक बड़ा और सशक्त कदम उठाया है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को मजबूत करते हुए हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
शमशेर खरक ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 2100 प्रति माह की आर्थिक सहायता देने का कदम ऐतिहासिक है। इससे महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी। महिला उद्यमिता को बढावा देने के लिए महिला उद्यमियों को 1 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है।
शमशेर खरक ने कहा कि नायब सैनी सरकार ने बजट में प्रदेश की तरक्की व समाज के सभी वर्गों के कल्याण का ध्यान रखा है। मुख्यमंत्री ने 2025-26 के लिए 2 लाख 5 हजार 17 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया है इससे हरियाणा विकसित प्रदेश बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। किसानों और युवाओं के लिए बजट में मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से फोकस किया है।
बजट पर प्रतिक्रिया देत हुए खरक ने कहा कि अगले 5 वर्षों में 2 लाख सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य नायब सैनी सरकार ने रखा है। इससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। भाजपा में बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरी देने का वादा निभाया है और आगे भी निभाएंगे। इसके अलावा हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा निवेश किया गया है, जिससे प्रदेश की सामाजिक संरचना मजबूत होगी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक ने कहा कि बजट हर वर्ग के लिए कल्याणकारी होगा और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।

शमशेर सिंह खरक
प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी
भाजपा हरियाणा-9254005400

संबंधित समाचार

बस्तर मॉडल की पूरे देश को सीख: 8241 परिवारों को मिला जमीन पर वैध हक, प्रशासन खुद पहुंचा लोगों तक

जमीन का मालिकाना हक स्पष्ट, अब शिक्षा, बैंक और योजनाओं तक पहुंच होगी सरल*

मलेरिया के बुखार में तपते हुए दीपिका पादुकोण ने शूट की अक्षय कुमार की फिल्म, सालों बाद लारा दत्ता ने किया खुलासा

लारा दत्ता का हाल के दिनों में दीपिका पादुकोण को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मलेरिया होने पर भी दीपिका पादुकोण ने काम...

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच लंबी बातचीत हुई। इस बातचीत में कई खास मुद्दों पर चर्चा हुई, पुतिन ने...

ताज़ा समाचार

बस्तर मॉडल की पूरे देश को सीख: 8241 परिवारों को मिला जमीन पर वैध हक, प्रशासन खुद पहुंचा लोगों तक

जमीन का मालिकाना हक स्पष्ट, अब शिक्षा, बैंक और योजनाओं तक पहुंच होगी सरल*

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img