सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

पुलिस महानिदेशक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की,आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई

मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने रविवार को मऊगंज जिले के गड़रा गांव पहुंचकर हाल ही में हुई दुखद घटना में मृतक रज्जन दुबे के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी।प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।अब तक कुछ आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है,जबकि शेष को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा।

गांव में शांति व्यवस्था बहाल

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने बताया कि गांव में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और वर्तमान में शांति का माहौल है।स्थानीय प्रशासन और पुलिस को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।घटना में एएसआई रामचरण गौतम के आकस्मिक निधन पर भी डीजीपी ने शोक व्यक्त किया और कहा कि पुलिस पूरी मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है।इस दौरान एडीजीपी इंटेलिजेन्स अनिल कुमार,कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद डीआईजी साकेत प्रकाश पाण्डेय कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव,पुलिस अधीक्षक रीवा विवेक सिंह और पुलिस अधीक्षक मऊगंज रसना ठाकुर समेत प्रशासन और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img