सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

युद्ध नशों विरुद्ध’: पंजाब पुलिस ने 16वें दिन 424 स्थानों पर छापेमारी; 63 नशा तस्कर गिरफ्तार

दिनभर चले ऑपरेशन के दौरान 45 एफआईआर दर्ज, 325 ग्राम हेरोइन, 15 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध पंजाब पुलिस

पुलिस टीमों ने छह जिलों की जेलों की तलाशी ली: स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला

चंडीगढ़, 16 मार्च:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के खात्मे के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘ युद्ध नशों विरुद्ध’ को लगातार 16वें दिन जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 424 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके दौरान राज्यभर में 63 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 45 एफआईआर दर्ज की गईं। इस अभियान के तहत मात्र 16 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 2012 हो गई है।

पुलिस टीमों ने गिरफ्तार नशा तस्करों से 385 ग्राम हेरोइन, 19 किलो भुक्की, 2673 नशीली गोलियां/टीके और 15,600 रुपये ड्रग मनी बरामद की है।
यह कार्रवाई पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ की गई।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को तीन महीनों में पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ इस अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

स्पेशल डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 98 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1400 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में छापेमारी की। इस दिनभर चले ऑपरेशन के दौरान 593 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की गई।

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन (इंफोर्समेंट), नशामुक्ति (डी-एडिक्शन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) (ईडीपी) अपनाई है। इस रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने 3 व्यक्तियों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया।

इसके अलावा, पंजाब पुलिस ने जेलों में किसी भी अवैध गतिविधि को रोकने के लिए अमृतसर कमिश्नरेट, पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर ग्रामीण और तरनतारन जिलों की विभिन्न जेलों में भी तलाशी अभियान चलाया। स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि हमारी पुलिस टीमों ने जेल परिसरों में बैरकों, रसोई और शौचालयों सहित हर कोने की गहन तलाशी ली।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img