सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

कांग्रेस सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह से फेल साबित हुई है: अभय सिंह चौटाला

हरियाणा प्रदेश का भट्ठा बैठाने में जितना योगदान बीजेपी सरकार का है उससे भी ज्यादा योगदान कांग्रेस का है

भूपेंद्र हुड्डा बीजेपी के एजेंट बने हुए हैं, आज कांग्रेस के पास लोकहित में बीजेपी सरकार के झूठ को बेनकाब करने का बड़ा अच्छा मौका था लेकिन कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक सदन से नदारद थे

चंडीगढ़, 13 मार्च। बजट सत्र के पांचवें दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब देने के दौरान कांग्रेस द्वारा सदन से वॉकआउट करने पर इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव चौ. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस सदन के अंदर और सदन के बाहर विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह से फेल साबित हुई है। भूपेंद्र हुड्डा बीजेपी के एजेंट बने हुए हैं। सदन में मुख्यमंत्री अपनी सरकार की तारीफ में कसीदे गढक़र झूठ पे झूठ बोले जा रहे थे। यह हरियाणा प्रदेश के लोगों का बड़ा ही दुर्भाग्य है कि जब ऐसे समय में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के पास लोकहित में बीजेपी सरकार के झूठ को बेनकाब करने का बड़ा अच्छा मौका था तब कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक सदन से नदारद थे। हरियाणा प्रदेश का भट््ठा बैठाने में जितना योगदान बीजेपी सरकार का है उससे भी ज्यादा योगदान कांग्रेस का है। कांग्रेस पार्टी ने भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर आज वे विधानसभा में होते तो बीजेपी के एक एक झूठ को बेनकाब करते।

बजट सत्र के पांचवें दिन इनेलो विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति बारे और विधायक अर्जुन चौटाला ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा भर्तियों से संबंधित ब्यौरा बारे प्रश्न पूछे

पानी की सप्लाई के लिए पीवीसी पाइप का इस्तेमाल करने से लोगों और मवेशियों में कैंसर और नपुंसकता आती है: अदित्य देवीलाल

सवाल: क्या जल जीवन मिशन के तहत पानी की सप्लाई के लिए पीवीसी पाइप के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाएंगे या नहीं?

चंडीगढ़, 13 मार्च। बजट सत्र के पांचवें दिन प्रश्नकाल के दौरान इनेलो पार्टी विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति बारे और विधायक अर्जुन चौटाला द्वारा हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा भर्तियों से संबंधित ब्यौरा बारे प्रश्न पूछे गए। अदित्य देवीलाल ने कहा कि हर घर योजना के तहत पानी की सप्लाई के लिए पीवीसी पाइप का इस्तेमाल किया जाता है जो बेहद ही खतरनाक है। पीवीसी पाइप विनायल क्लोराइड, पैट्रोलियम सोलवेंट और कैमिक्ल से बनती है जिनसे ट्यूमर, किडनी कैंसर, फेफड़ों की गंभीर बिमारियां होती हैं। इतना ही नहीं इससे भी गंभीर बात यह है कि विनायल क्लोराइड व्यक्तियों और मवेशियों में नपुंसकता पैदा करती है। विनायल क्लोराइड पानी के माध्यम से व्यक्तियों और मवेशियों के खून में चली जाती है जिससे हमारी आने वाली पीढिय़ों पर बहुत खतरनाक असर पडऩे जा रहा है। ऐसे में मेरा सरकार से सवाल है कि क्या जल जीवन मिशन के तहत पानी की सप्लाई के लिए पीवीसी पाइप के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाएंगे या नहीं?

एचकेआरएन द्वारा सरकारी नौकरियों में हरियाणा से बाहर के प्रदेश के लोगों को भर्ती किया जा रहा है: अर्जुन चौटाला

सवाल: क्या हरियाणा कौशल रोजगार निगम 45 दिन के काम को पूर्ण रोजगार मानती है? अगर नहीं तो एचकेआरएन की पूर्ण रोजगार की क्या परिभाषा है?, क्या एचकेआरएन पूर्णत: प्राइवेट है या पूर्णतः: सरकारी है?, क्या बाहरी लोगों की भर्ती करने पर श्वेत पत्र जारी करने की सरकार की कोई मंशा है?

अर्जुन चौटाला ने एचकेआरएन द्वारा भर्तियों पर सवाल पूछते हुए कहा कि हरियाणा की लगभग सभी मंडियों में रबी और खरीफ के सीजन में 10-15 युवाओं को 45 दिन के लिए नौकरी दी जाती है। पूरे साल में एक व्यक्ति को सिर्फ 45 दिन की नौकरी देने को हम पूर्ण रोजगार तो नहीं कह सकते। ऐसे में प्रश्न है कि क्या हरियाणा कौशल रोजगार निगम 45 दिन के काम को पूर्ण रोजगार मानती है? अगर नहीं तो एचकेआरएन की पूर्ण रोजगार की क्या परिभाषा है?
दूसरा सप्लीमेंट्री प्रश्न पूछा कि एचकेआरएन के अंदर प्राइवेट इनवेस्टर्स का कितना हिस्सा है? क्या एचकेआरएन पूर्णत: प्राइवेट है या पूर्णतः: सरकारी है? या इसमें सरकार और प्राइवेट दोनो की हिस्सेदारी है अगर दोनो की हिस्सेदारी है तो किस रेशो में है?
तीसरा सप्लीमेंट्री प्रश्न पूछा कि एचकेआरएन द्वारा सरकारी नौकरियों में हरियाणा से बाहर के प्रदेश के लोगों को भर्ती किया जा रहा है। क्या बाहरी लोगों की भर्ती करने पर श्वेत पत्र जारी करने की सरकार की कोई मंशा है जिससे पता चल सके कि एचकेआरएन ने सरकारी नौकरियों में बाहर के प्रदेशों के कितने लोगों को भर्ती किया है। अगर श्वेत पत्र जारी करने की सरकार की कोई मंशा नहीं है तो क्यों नहीं है?

बेसहारा पशुओं के मुद्दे पर अर्जुन चौटाला ने दिए सुझाव
अर्जुन चौटाला ने बेसहारा पशुओं के मुद्दे पर सुझाव देते हुए कहा कि हम गौ माता को पूजते है। गौ माता से हमें दूध मिलता है और सबसे बड़ा धन गोबर के रूप में मिलता है जिसे हम ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल कर सकते है जो आज व्यर्थ हो रहा है। गाय के गोबर के प्लांट लगाने से हमें खेती के लिए खाद मिलती है जिससे हम खाद की कमी पूरी कर सकते हैं। साथ ही जो गैस बनती है उसे ईंधन के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img