लगातार दो बार ‘वैल्यू एयरलाइन ऑफ द ईयर’ जीतने वाली पहली एयरलाइन बनी, मार्च नेटवर्क सेल शुरू की
अवार्ड विनिंग वैल्यू से मेल खाती अविश्वसनीय बचत – सीमित समय की बिक्री, एक तरफ़ का टिकट केवल 5,700 रुपये से शुरू होती है
भारत, 13 मार्च, 2025 – सिंगापुर एयरलाइंस की कम लागत वाली सहायक कंपनी Scoot को एविएशन वीक नेटवर्क के एयर ट्रांसपोर्ट वर्ल्ड (एटीडब्ल्यू) द्वारा आयोजित 51वें एटीडब्ल्यू एयरलाइन इंडस्ट्री अचीवमेंट अवार्ड्स में वैल्यू एयरलाइन ऑफ़ द ईयर का खिताब दिया गया है। व्यापक रूप से विमानन उद्योग में सबसे सम्मानित पुरस्कारों में से एक के रूप में माना जाने वाला एटीडब्ल्यू एयरलाइन इंडस्ट्री अचीवमेंट अवार्ड्स हवाई परिवहन उद्योग में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है, जिसके विजेताओं का चयन एविएशन वीक नेटवर्क के एटीडब्ल्यू, सीएपीए और रूट्स के संपादकों और विश्लेषकों के एक पैनल द्वारा किया जाता है।
Scoot को यह पुरस्कार आधिकारिक तौर पर 30 मई, 2025 को नई दिल्ली, भारत में एटीडब्ल्यू अवार्ड्स गाला डिनर में प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार कम लागत वाली एयरलाइन क्षेत्र में उत्कृष्ट मूल्य, असाधारण ग्राहक सेवा और ऑपरेशनल एक्सीलेंस (हवाई उड़ान श्रेष्ठता) प्रदान करने के लिए एयरलाइन की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Scoot के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री लेस्ली थंग ने घोषणा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हमें लगातार दूसरे वर्ष ‘वैल्यू एयरलाइन ऑफ द ईयर’ का खिताब मिलने पर गर्व है, यह एक ऐसी पहचान है जो इस क्षेत्र में अग्रणी वैल्यू एयरलाइन के रूप में हमारी स्थिति की पुष्टि करती है और हमें नए उद्योग मानक स्थापित करने के लिए प्रेरित करती है। यह उपलब्धि पूरी Scoot टीम के समर्पण और टीम वर्क का प्रमाण है, जिनकी उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता हमारी सफलता में सहायक रही है।”
भारत और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अपनी बढ़ती मौजूदगी के साथ, Scoot किफायती और आरामदायक हवाई यात्रा विकल्पों की तलाश करने वाले यात्रियों के लिए पसंदीदा विकल्प रहा है। यह पुरस्कार उद्योग में अग्रणी मूल्य एयरलाइन के रूप में ब्रांड की प्रतिष्ठा को और मजबूत करता है।
यात्रा को और अधिक सुलभ बनाने के अपने निरंतर प्रयास के हिस्से के रूप में, Scoot ने अपना मार्च नेटवर्क सेल शुरू किया है, जिसमें करों सहित एक तरफ के (वन वे) इकॉनमी किराए पर असाधारण डील पेश किए जा रहे हैं। 11 मार्च से 16 मार्च, 2025 तक चलने वाली यह सेल भारतीय यात्रियों को किफ़ायती कीमतों पर एक तरफ के (वन वे) इकॉनमी किराए पर बुकिंग करने का एक रोमांचक अवसर दे रही है। छोटी से मध्यम दूरी की यात्रा के लिए सिर्फ़ 5,700 रुपये से शुरू होने वाली और अधिकतम 18,900 रुपये से तक के किराए के साथ, मार्च नेटवर्क सेल में चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, अमृतसर और दूसरे जगहों के यात्रीगण रियायती दरों पर सुंदर स्थलों को एक्स्प्लोर कर सकते हैं। इनमें से कुछ इस प्रकार हैं:
चेन्नई से सिंगापुर 5,700 रुपये* से शुरू
विशाखापत्तनम से बैंकॉक 8,200 रुपये* से शुरू
तिरुचिरापल्ली से लंगकावी 7,900 रुपये* से शुरू
अमृतसर से पर्थ 12,900 रुपये* से शुरू
कोयंबटूर से कुआलालंपुर 8,500 रुपये* से शुरू
तिरुवनंतपुरम से वियतनाम 8,500 रुपये* से शुरू
श्री थंग ने कहा, “इस दिशा में आगे बढ़ने के साथ, हम यह सुनिश्चित करते हुए कि अधिक लोग दुनिया भर में सार्थक और सुलभ यात्रा का अनुभव कर सकें, भविष्य के लिए नई चीजों को करने, सीमाओं को आगे बढ़ाने और किफायती यात्रा को फिर से परिभाषित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। ”
बेहतर यात्रा अनुभव के लिए, जिसमें प्रायोरिटी चेक-इन और बोर्डिंग, पर्याप्त लेगरूम के साथ व्यापक सीटिंग, 15 किलोग्राम केबिन बैगेज और 30 किलोग्राम चेक इन बैगेज की अनुमति, और 30 एमबी वाई-फाई शामिल है, अमृतसर और चेन्नई के यात्री बोइंग 787 ड्रीमलाइनर्स पर 12,500 रुपये* से शुरू होने वाली ScootPlus सीटें भी बुक कर सकते हैं।
यात्रा अवधि में शामिल हैं:
अमृतसर (ATQ)
4 अप्रैल – 10 जुलाई 2025
30 जुलाई – 6 नवंबर 2025
कोयंबटूर (CJB), तिरुवनंतपुरम (TRV), विशाखापत्तनम (VTZ), चेन्नई (MAA) और तिरुचिरापल्ली (TRZ)
1 अप्रैल – 22 अप्रैल 2025
11 मई – 16 जून 2025
30 जून – 20 अक्टूबर 2025
29 अक्टूबर – 15 दिसंबर 2025
13 फरवरी – 10 मार्च 2026
(स्कूल की छुट्टियों और कार्यक्रम अवधि के दौरान अतिरिक्त ब्लैकआउट अवधि लागू हो सकती है)
Scoot की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ या उपलब्ध उड़ानों की जानकारी प्राप्त करने और अपनी अगली यात्रा की योजना बनाने के लिए Scoot मोबाइल ऐप का उपयोग करें। विभिन्न प्रकार के रोमांचक गंतव्यों के उपलब्ध होने के कारण, यात्री इन बेहतरीन किराए का लाभ उठा सकते हैं और विविध संस्कृतियों, स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं और वास्तव में अपनी 2025 की अपनी इच्छा को पूरा कर सकते हैं!
अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए, Scoot की वेबसाइट http://www.flyscoot.com/en/promotions/in-network-sale पर जाएं।
*नियम व शर्तें लागू। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाएं।
मीडिया संपर्क
स्कूट के लिए एमएसएल ग्रुप
Email: enaisha.gomes@mslgroup.com
Mobile: 9769176828
स्कूट मीडिया संबंध
Email: mediarelations@flyscoot.com
Mobile: +65 9729 8802
स्कूट के बारे में
स्कूट सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) की कम लागत वाली सहायक कंपनी है। स्कूट ने जून 2012 में उड़ान भरना शुरू किया और जुलाई 2017 में टाइगरएयर सिंगापुर के साथ विलय करके विकास में एक नए अध्याय के लिए स्कूट ब्रांड को बरकरार रखा। आज तक, स्कूट 82 मिलियन से अधिक यात्रियों को अपने साथ ले गई है और 50 से अधिक विमानों का बेड़ा है। चौडें शरीर वाले बोइंग 787 ड्रीमलाइनर्स, जाने के लिए केवल एक ही रास्ता (सिंगल-आइल) होने वाली एयरबस ए320 फॅमिली एअरक्राफ्ट और क्षेत्रीय जेट, एम्ब्रेयर ई190-ई2 बेड़े में शामिल हैं। स्कूट वर्तमान में आशिया-पॅसिफिक, मध्य पूर्व और यूरोप के बीच 15 देशों और क्षेत्रों में 69 गंतव्य स्थलों के लिए उड़ान भर रहीं है।
स्कूट आपकी सामान्य कम लागत वाली वाहक (एलसीसी) नहीं है। स्कूट दुनिया की पहली एलसीसी थी जिसने एपेक्स हेल्थ सेफ्टी ऑडिट में उच्चतम रेटिंग अर्जित की है। यह ऑडिट 2021 में सिंपलीफ्लाइंग और स्काईट्रैक्स कोविड -19 एयरलाइन सेफ्टी रेटिंग ऑडिट द्वारा आयोजित किया गया था। स्कूट ने एयरलाइन संचालन में सुरक्षा के लिए वैश्विक उद्योग मानकों को पूरा करते हुए 2022 में आयटा सदस्यता हासिल की है। एसआईए ग्रुप के हिस्से के रूप में, स्कूटी पर यात्री क्रिसफ्लायर माइल्स कमा सकते हैं और रिडीम कर सकते हैं। यह उन्हें अधिक पुरस्कृत यात्रा का आनंद उठाने देगा और वृद्धिशील लाभ प्रदान करेगा। यह लोगों और संस्कृतियों को जोड़ रहीं है और सीमाओं को आगे बढ़ा रहीं है, निरंतर नवाचार पर जोर दे रहीं है, लगातार सुधार का प्रयास कर रहीं है और नए अवसरों की खोज कर रहीं है।




