सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी की आंधी में फिर उड़ी कांग्रेस, भाजपा ने 10 में से 9 नगर निगम जीते

चुनाव में कांग्रेस हो गई साफ, हरियाणा में हर तरफ लहराया भगवा, भाजपा की बंपर जीत

निकाय चुनाव रिजल्ट पर मुख्यमंत्री सैनी बोले-ट्रिपल इंजन सरकार पीएम नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगीकांग्रेस दिल्ली के बाद हरियाणा में भी खाता नहीं खोल पाई, भाजपा की “माइक्रो मैनेजमेंट” कांग्रेस की मिस मैनेजमेंट पर भारी

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में भगवा लहराया,फोगाट के जुलाना में भी भाजपा जीतीभूपेंद्र हुड्डा खुद के वार्ड नंबर 14 में ही बीजेपी को मिला रोहतक का सबसे बड़ा मार्जननगर परिषद और नगर पालिकाओं मे भी अधिकतर स्थानों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया

चंडीगढ़ 12 मार्च। हरियाणा निकाय चुनाव 2025 का परिणाम बीजेपी के पक्ष में रहा है। बीजेपी ने सोनीपत-अंबाला समेत 10 नगर निगमों में से 9 निगमों पर बंपर जीत दर्ज की है। विधानसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनाव में बीजेपी की यह दूसरी बड़ी जीत है। बीजेपी ने सोनीपत-अंबाला के साथ-साथ फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर नगर निगमों पर अपना कब्जा जमा लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ में रोहतक में बड़ी जीत के साथ कांग्रेस विधायक और पूर्व रेसलर विनेश फोगाट के जुलाना नगर पालिका में भी बीजेपी ने जीत दर्ज की है। भाजपा की जीत से वर्कर से लेकर सीएम नायब सिंह सैनी खुश हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में जीत का जश्न मनाया। बीजेपी की जीत पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों में “ट्रिपल इंजन सरकार” पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने जनता को धन्यवाद दिया। सीएम सैनी ने कहा कि अब ट्रिपल इंजन सरकार पीएम नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी।

भाजपा की सुनामी से कांग्रेस को बड़ा झटका
हरियाणा के स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस एक भी नगर निगम पर जीत हासिल नहीं कर पाई। विधानसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव में भी कांग्रेस के हाथ मायूसी लगी है। बता दें कि, हरियाणा में फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर नगर निगमों में मेयर और सभी वार्ड सदस्यों का चुनाव हुआ था। जबकि सोनीपत और अंबाला में मेयर उपचुनाव कराया गया था। इसके अलावा 4 नगर परिषद और 21 नगर पालिकाओं का भी चुनाव हुआ था। यहां भी अधिकतर स्थानों पर बीजेपी ने अपना कब्जा जमाया। गौरतलब है कि, पानीपत नगर निगम को छोड़कर बाकी सभी निकायों के लिए 2 मार्च को वोटिंग हुई थी। पानीपत में 9 मार्च को वोट डाले गए थे। गौरतलब है कि, पहले 10 में से 6 नगर निगमों में BJP का कब्जा था। 2 पर कांग्रेस और एक पर हरियाणा जन चेतना पार्टी की मेयर थीं।

प्रदेश की जनता ने सरकार के कामों पर अपनी मुहर लगाई: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा निकाय चुनाव रिजल्ट को लेकर सीएम नायब सैनी ने इस ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि अब हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार विकास के रास्ते पर हरियाणा को आगे ले जाएगी। सीएम सैनी ने बीजेपी की जीत पर कहा,आज आए स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों में हरियाणा की जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार पर अपनी मुहर लगा दी है। मैं हरियाणा की जनता का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। साथ ही मैं हरियाणा के जन-जन और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बड़ी बधाई देता हूं। साथ ही चुनाव आयोग और सभी अधिकारियों को शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए धन्यवाद देता हूं।

अब दौड़ेगी ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा, ”प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित राष्ट्र का जो सपना देखा है,उसमें हमारी स्थानीय निकाय सरकार, ये ट्रिपल इंजन सरकार एक मजबूत भूमिका निभाएगी। सीएम ने कहा कि, निकाय चुनाव में बीजेपी को समर्थन देकर जनता ने सरकार के कामों पर अपनी मुहर लगाई है। सरकार की नीतियों को सराहा है। जनता के इस समर्थन से हमारी नीतियों को और बल मिलेगा। अब हम 3 गुना गति से मिलकर हरियाणा प्रदेश का विकास करेंगे।”

सबसे बड़ी जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाया
फरीदाबाद से बीजेपी की मेयर प्रत्याशी प्रवीण जोशी ने नया रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने 3,16,852 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की, जो कि पूरे देश के मेयर चुनावों में सबसे बड़ी जीत है।

मेयरों में महिलाओं का बोलबाला
हरियाणा के 10 नगर निगमों में से सात में महिलाएं मेयर चुनी गई हैं। केवल तीन नगर निगमों में ही पुरुष मेयर चुने गए हैं। भाजपा की ही जो महिलाएं मेयर चुनी गई हैं उनमें- गुरुग्राम की राज रानी, यमुनानगर की सुमन बहमनी, पानीपत की कोमल सैनी, फरीदाबाद की प्रवीण बत्रा जोश, अंबाला की सैलजा सचदेवा और करनाल की रेणु बाला शामिल हैं।

भूपेंद्र हुड्डा अपने वार्ड में बड़े मार्जन से हारे
हरियाणा में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक के जिस वार्ड में रहते हैं,उस वार्ड में भी चुनाव हार गए हैं। इस वार्ड से भाजपा पार्षद ने बड़ी जीत हासिल की है। निकाय चुनाव को छोटा बताने वाले हुड्डा ने अपने वार्ड में घर-घर किया था प्रचार। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खुद के वार्ड 14 से जीता बीजेपी उम्मीदवार। 3176 वोट से भाजपा ने जीता पार्षद का चुनाव। इसी वार्ड 14 में एआईसीसी मेम्बर चक्रवर्ती शर्मा, पूर्व गृह राज्य मंत्री सुभाष बत्रा समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसियों के निवास स्थान है। अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और प्रभारी सतीश पूनिया ने बताया मोदी और नायब नीतियों की जीत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कहा कि
जनता के विश्वास और आशीर्वाद से हरियाणा में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनी है। यह हमारी विचारधारा, विकास की नीति और आपकी अटूट निष्ठा का ही प्रमाण है कि प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में केंद्र, राज्य और स्थानीय निकायों का यह संगम हरियाणा को समृद्धि और प्रगति की राह पर आगे बढ़ाएगा।
प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा कि हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए हरियाणा की जनशक्ति का हृदय से अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली के सत्ता और संगठन के बेहतर तालमेल तथा कार्यकर्ताओं के परिश्रम को हरियाणा की जनता ने भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है; जनता ने एक बार फिर भाजपा के विचार और नीतियों तथा नॉन स्टॉप हरियाणा के संकल्प पर सहमति जताई है, भाजपा की सरकार गाँवों और शहरों के संतुलित विकास के लिए समर्पित है।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

ताज़ा समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img