सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

मोहिंदर भगत द्वारा पैस्को के कार्यों की समीक्षा, पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने के आदेश

चंडीगढ़, 11 मार्च:

रक्षा सेवाएँ कल्याण मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने को सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पूर्व सैनिक निगम (पैस्को) को सशक्त बनाने हेतु ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

आज यहां पंजाब सिविल सचिवालय में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री ने पंजाब पूर्व सैनिक निगम के संचालन ढांचे, वित्तीय स्थिति और कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े उठाए गए कदमों का जायजा लिया।

विचार-विमर्श के दौरान, पैस्को के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल हरमनदीप सिंह (सेवानिवृत्त) और मुख्यालय के जनरल मैनेजर (प्रशासनिक एवं सुरक्षा) कर्नल नवाब सिंह घुम्मण (सेवानिवृत्त) ने मंत्री को निगम की पहलों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मोहाली और बठिंडा में कौशल प्रशिक्षण संस्थान पूर्व सैनिकों के परिवारों और युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि पैस्को द्वारा तैनात सभी कर्मचारियों का 10 लाख रुपये का बीमा किया जाता है ताकि उनकी वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। कैबिनेट मंत्री के समक्ष वार्षिक प्रशासनिक रिपोर्ट के साथ-साथ पिछले तीन वर्षों में पैस्को की वित्तीय स्थिति के आकलन की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। चर्चा के दौरान सुरक्षा गार्डों के वेतन, विशेष श्रेणी के रूप में वेतन वृद्धि के प्रयासों और विभिन्न क्षेत्रों में पूर्व सैनिकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर भी बातचीत की गई।

कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण में पैस्को की भूमिका को मजबूत करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग द्वारा पूर्व सैनिकों की सेवा आयु में वृद्धि और प्रशासनिक व वित्तीय चुनौतियों के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

पैस्को के कार्यों के और बेहतर मूल्यांकन के लिए कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने कहा कि वे जल्द ही पैस्को सुविधाओं का दौरा करेंगे। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण और निगम की प्रभावशीलता को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img