सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

नायब सैनी है ‘नायाब’ सीएम : पंडित मोहन लाल बडौली

मुख्यमंत्री का एक साल रहा बेमिसाल : बड़ौली

जनता के दिलों पर राज करते हैं सैनी : मोहन लाल बड़ौली

12 मार्च 2024 को पहले बार सीएम बने थे नायब

चंडीगढ़, 11 मार्च। नायब सैनी को मुख्यमंत्री बने हुए एक साल पूरा होने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नायब सैनी ‘नायाब’ मुख्यमंत्री है और अपने एक साल के कार्यकाल में ही नायब सैनी ने अपनी एक अनूठी और नायाब पहचान बनाई है। श्री बडौली ने कहा कि सीएम के तौर पर सैनी का पहला साल, बेमिसाल रहा है। गौरतलब है कि पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले 12 मार्च को ही भारतीय जनता पार्टी ने नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुनकर उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी थी और उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में उनके चेहरे पर ही बीजेपी ने विधानसभा चुनाव जीता और फिर नायब सैनी दूसरी बार सीएम बने।
मुख्यमंत्री के रूप में एक साल पूरा करने पर भाजपा अध्यक्ष ने ख़ुशी जताते हुए कहा कि नायब सैनी ने हरियाणा के लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। नायब ने अपने पहले साल के कार्यकाल में ही हरियाणा के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कई कमाल किए है। श्री बडौली ने सीएम की तारीफ करते हुए कहा कि आम जनता से सहज होकर मिलना, मुख्यमंत्री निवास को हमेशा आमजन के लिए खुले रखने जैसे निर्णय और जनहित में दिन रात काम करने की उनकी कार्यशैली को लोगों ने काफी सराहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री विनम्र स्वभाव के धनी है, और हमेशा मुस्कुराते हुए जनता के लिए काम करने की उनकी छवि उनको अन्य राजनेताओं से अलग पहचान दिलाती है।
भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि इस एक साल में प्रदेश हित में नायब सैनी ने सीएम बनते ही अपनी पहली कलम से 25 हज़ार युवाओं को नौकरी दी, सबसे ज्यादा 24 फसलों पर एमएसपी देने का काम किया, 100 दृ 100 गज के प्लाट वितरण जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर अपने आप को साबित किया है और भविष्य में भी उनके नेतृत्व में हरियाणा नॉन स्टॉप प्रगति की राह पर आगे बढ़ता रहेगा।

संबंधित समाचार

बस्तर मॉडल की पूरे देश को सीख: 8241 परिवारों को मिला जमीन पर वैध हक, प्रशासन खुद पहुंचा लोगों तक

जमीन का मालिकाना हक स्पष्ट, अब शिक्षा, बैंक और योजनाओं तक पहुंच होगी सरल*

मलेरिया के बुखार में तपते हुए दीपिका पादुकोण ने शूट की अक्षय कुमार की फिल्म, सालों बाद लारा दत्ता ने किया खुलासा

लारा दत्ता का हाल के दिनों में दीपिका पादुकोण को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मलेरिया होने पर भी दीपिका पादुकोण ने काम...

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच लंबी बातचीत हुई। इस बातचीत में कई खास मुद्दों पर चर्चा हुई, पुतिन ने...

ताज़ा समाचार

बस्तर मॉडल की पूरे देश को सीख: 8241 परिवारों को मिला जमीन पर वैध हक, प्रशासन खुद पहुंचा लोगों तक

जमीन का मालिकाना हक स्पष्ट, अब शिक्षा, बैंक और योजनाओं तक पहुंच होगी सरल*

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img