सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

पंजाब सरकार ने नशा तस्करों के अवैध निर्माणों को गिराने की कार्रवाई जारी रखते हुए ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम को तेज किया

एस.बी.एस. नगर और सुनाम ऊधम सिंह वाला में नशा तस्करों के अवैध निर्माण ध्वस्त

पुलिस और सिविल प्रशासन द्वारा आपसी तालमेल से नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़/एस.बी.एस. नगर/सुनाम ऊधम सिंह वाला/संगरूर, 11 मार्च:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य से नशा तस्करों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए शुरू किए गए ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और इस पहल से आम जनता को बड़ी राहत मिल रही है।

पंजाब सरकार ने इस मुहिम को और तेज कर दिया है, जिसके तहत आज कई जिलों में नशा तस्करों की संपत्ति से जुड़े अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। आज की गई इन कार्रवाइयों में जिला पुलिस अधिकारियों की निगरानी में नवांशहर और सुनाम ऊधम सिंह वाला में नशा तस्करों से संबंधित अवैध निर्माणों को गिराया गया।

नवांशहर के कल्लरां मोहल्ले में शहीद भगत सिंह नगर पुलिस ने स्थानीय सिविल प्रशासन के सहयोग से नशा तस्करी में शामिल तीन परिवारों के अवैध निर्माण गिरा दिए। एसएसपी डॉ. मेहताब सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई बीरो, शिंदो और संतोष नामक महिलाओं के खिलाफ की गई, जिन पर सामूहिक रूप से कई मामले दर्ज हैं, जिनमें से एक परिवार पर ही 14 केस दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि इन अवैध निर्माणों को गिराने की कार्रवाई नगर परिषद के अनुरोध पर की गई थी, जिसे इन निर्माणों को हटाने के लिए पुलिस सहायता की आवश्यकता थी। स्थानीय निवासी इन नशा तस्करों से काफी परेशान थे और अब पंजाब सरकार की इस कार्रवाई का स्वागत कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि लोगों ने राज्य से नशे को खत्म करने के लिए किए जा रहे इन प्रयासों का समर्थन किया है।

इसी तरह, एसएसपी सरताज सिंह चहल की निगरानी में सुनाम ऊधम सिंह वाला में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अनाज मंडी के मुख्य गेट के पास नशा तस्कर बुद्ध सिंह उर्फ बुद्धू के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस व्यक्ति ने मार्केट कमेटी सुनाम से संबंधित जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था और कथित तौर पर नशीले पदार्थों की गतिविधियों के लिए एक घर और दुकान चला रहा था। उन्होंने आगे कहा कि उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आबकारी एक्ट के तहत कई मामले दर्ज किए गए हैं।

दोनों एसएसपी ने अपने-अपने क्षेत्रों में नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वे अपनी मर्जी से नशा तस्करी छोड़ दें या फिर गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। उन्होंने लोगों से नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी देने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि इन अवैध गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि स्थानीय निवासियों ने पंजाब सरकार की इन पहलों का जोरदार समर्थन किया है और विशेष रूप से मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान का इन निर्णायक कार्रवाइयों के लिए धन्यवाद किया है। इन कार्रवाइयों से आम जनता को राहत मिल रही है और वे उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही पंजाब से नशा तस्करी का पूरी तरह से अंत हो जाएगा।

दोनों पुलिस अधिकारियों ने दोहराया कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के सरकार के संकल्प के तहत नशा तस्करी नेटवर्क और अवैध निर्माणों के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img