सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

प्रदेश में दलित और आदिवासियों पर उत्पीड़न चरम पर है: प्रदीप अहिरवार

भोपाल, 11 मार्च 2025

मध्यप्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार के नेतृत्व में आज पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले का घेराव कर पुतला दहन किया गया।
श्री अहिरवार ने कहा कि मोहन यादव की सरकार में प्रदेश में दलितों के साथ हर दिन अन्याय, अत्याचार और शोषण की घटनाये सामने आ रही हैं। प्रदेश में हाल ही में घटित होने वाली घटनाओं पर श्री अहिरवार ने कहा कि मुरैना जिले के अम्बाह में एक दलित दूल्हे को घोड़ी नहीं चढ़ने दिया जाता है, जिस बुधनी की जनता ने शिवराज सिंह चौहान को 35 साल तक प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया। उन्हीं शिवराज सिंह के क्षेत्र के ग्राम बकतरा में दलितों का सामाजिक रूप से बहिष्कार हुआ, शिवराज जी बेटे की शादी में ठुमका लगायें अच्छी बात है, लेकिन दलितों के मकान और दुकान जला दिए गए, उन्हें जान बचाने के लिए घर छोड़कर जाने पर मजबूर होना पड़ा और शिवराज सिंह ने चौहान द्वारा इस घटना पर अपनी कोई प्रतिक्रिया ना देकर उन्होंने दलित विरोधी होने का प्रमाण दिया है और इससे भाजपा का दोहरा चाल, चरित्र और चेहरा उजागर हुआ है।
श्री अहिरवार ने राज्यपाल महोदय से सीहोर पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को तत्काल बर्खास्त किये जाने की मांग की है। वहीं गुना में आदिवासियों की 13 बीघा ज़मीन पर भाजपा नेताओं के संरक्षण में भूमाफिया द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के नाम से एग्रीमेंट करवा लिया और ज़मीन हड़पने का काम किया, जिसके विरोध में आवाज़ उठाने वाले दलित भाइयों पर झूठी एफआईए दर्ज करवाई गई, लेकिन सरकार के दबाव में न्यायालय द्वारा जाँच के बाद एफआईआर रद्द कर दी गई। जिस पर दोषी पुलिस अधिकारी और भूमाफिया के खिलाफ़ कार्यवाही होनी चाहिए।
श्री अहिरवार ने कहा कि पूरे प्रदेश में दलित और आदिवासियों पर उत्पीड़न, अत्याचार चरम पर है। प्रदेश के मुखिया दलित, आदिवासियों को न्याय दिलाने में नाकाम है। कांग्रेस अजा विभाग द्वारा आज दलितों पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं सहित अन्य घटनाओ को पर लगाम लगाने में अक्षम प्रदेश सरकार की कार्यशैली को संज्ञान में लेकर हस्तक्षेप करने के संबंध में महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शन, पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश पर से कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रतिनिधि शामिल हुए। जिनमे मुख्य रूप से कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री महेन्द्र बौद्ध, हेमंत नरवरिया, मुकेश बंसल, सुमनलता डेहरिया, अजय अहिरवार, योगेश दंडोतिया, देवेंद्र सूर्यवंशी, दर्शन कोरी, विनय मालवीय, नीरज चंदेले, कुणाल गजभिये सहित सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

गोल्ड ETF और सिल्वर ETF क्या हैं? निवेशकों के लिए कितना फायदेमंद? किसमें निवेश है ज्यादा सही?

अगर आप स्थिरता चाहते हैं तो गोल्ड ETF में निवेश कर सकते हैं। अगर आप हाई रिटर्न और रिस्क ले सकते हैं तो सिल्वर...

ट्रे़ड डील पर बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कहा- भारत के हितों से कभी समझौता नहीं होगा

भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुई ट्रेड डील को लेकर गुरुवार को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस...

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा करनाल, ब्यूटी पार्लर और मकान पर फायरिंग, दहशत में इलाके के लोग

करनाल में एक ब्यूटी पार्लर और मकान पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। फिलहाल पुलिस...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img