सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

विधवा और बेसहारा महिलाओं को जनवरी 2025 तक 1042.63 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हर वर्ग की भलाई के लिए प्रतिबद्ध

चंडीगढ़, 9 मार्च:

मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जहां अन्य वर्गों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं विधवा और बेसहारा महिलाओं के कल्याण के लिए भी लगातार कार्य कर रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य की विधवा और बेसहारा महिलाओं को जनवरी 2025 तक 1042.63 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है।

अधिक जानकारी देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस योजना का लाभ राज्य की लगभग 6.47 लाख विधवा और बेसहारा महिलाएं ले रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न योजनाओं के तहत राज्य सरकार द्वारा जनवरी 2025 तक कुल 5555.94 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष के दौरान विधवा और बेसहारा महिलाओं के लिए 1086 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया था, जिसमें से जनवरी 2025 तक 1042.63 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने अधिकारियों से अपील की कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि हर योग्य लाभार्थी को इन योजनाओं का लाभ अवश्य मिलना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा विभाग न केवल महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य कर रहा है, बल्कि दिव्यांगजन और आश्रित बच्चों को भी वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है।

संबंधित समाचार

बस्तर मॉडल की पूरे देश को सीख: 8241 परिवारों को मिला जमीन पर वैध हक, प्रशासन खुद पहुंचा लोगों तक

जमीन का मालिकाना हक स्पष्ट, अब शिक्षा, बैंक और योजनाओं तक पहुंच होगी सरल*

मलेरिया के बुखार में तपते हुए दीपिका पादुकोण ने शूट की अक्षय कुमार की फिल्म, सालों बाद लारा दत्ता ने किया खुलासा

लारा दत्ता का हाल के दिनों में दीपिका पादुकोण को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मलेरिया होने पर भी दीपिका पादुकोण ने काम...

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच लंबी बातचीत हुई। इस बातचीत में कई खास मुद्दों पर चर्चा हुई, पुतिन ने...

ताज़ा समाचार

बस्तर मॉडल की पूरे देश को सीख: 8241 परिवारों को मिला जमीन पर वैध हक, प्रशासन खुद पहुंचा लोगों तक

जमीन का मालिकाना हक स्पष्ट, अब शिक्षा, बैंक और योजनाओं तक पहुंच होगी सरल*

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img