सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

पद्मश्री फूलबासन यादव की प्रेरणा से मोगली पलटन की पहल

ऋषिकेश फ़ाउण्डेशन की बाल सेना मोगली पलटन ने इस बार पर्यावरण हितैषी होली अभियान चलाने का फ़ैसला किया है। इस अभियान का नाम “फूल से फगुआ” रखा गया है। फूल से फगुआ के अंतर्गत होली, फूलों और स्थानीय वनस्पतियों से बने रंगों से, खेली जाएगी। ऋषिकेश फ़ाउण्डेशन के सेवादार और मोगली पलटन के बाल सेनानी “अब की ददुआ, फूल से फगुआ” मनायेंगे और स्थानीय स्तर पर लागों को इस पहल में शामिल होने के लिये प्रेरित करेंगे। हाल ही में पद्मश्री फूलबासन बाई यादव एक कार्यक्रम में शिरकत करने सीधी आयी थीं। इसी दौरान फूलबासन जी ऋषिकेश आश्रम पहुँची और ऋषिकेश फ़ाउण्डेशन के सेवादारों से मुलाक़ात की। बातचीत के दौरान फूलों से बने रंगों का विचार रखा गया। फूलबासन जी की अगुआई में छत्तीसगढ़ में “हरियाली बहनें” फूलों और वनस्पतियों से रंग बनाकर रोजगार भी हासिल कर रही हैं। ये पहल बेहद सामयिक, अनिवार्य और हरित रोज़गार के साथ महिलाओं का आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रही है। हरियाली बहनों की तर्ज पर मोगली पलटन भी देशज फूलों और वनस्पतियों से रंग बनाएगी और होली खेलेगी। आमजन को पर्यावरण हितैषी होली मनाने को प्रोत्साहित करने के लिए ये इकोफ्रेंडली रंग कुछ चुनिंदा विद्यालयों एवं अन्य सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों को भेंट भी किए जाएँगे। मोगली पलटन ने सभी बच्चों से अपील की है कि यदि आप ऐसा भविष्य चाहते हैं जिसमें स्वच्छ हवा हो, पीने लायक पानी हो और खेती लायक जमीन हो तो ये नारा ध्यान रखिए-अब की ददुआ, फूल से फगुआ।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img