सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

पंचकूला में बीजेपी ने निकाय चुनाव की समीक्षा की और आगामी दिनों की कार्य योजना बनाई

बैठक में ‘‘वन नेशन, वन इलेक्शन’’ और विधानसभा सत्र के मुद्दों पर भी चर्चा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा व प्रदेश महामंत्री बैठक में रहे मौजूद

सुशासन दिवस और गौरव संविधान दिवस पर प्रदेश भर में होंगे कार्यक्रम

चंडीगढ़, 7 मार्च। निकाय चुनाव के बाद अब बीजेपी आगे की रणनीति बनाने में जुट गई है। शुक्रवार को पंचकूला स्थित बीजेपी कार्यालय ‘‘पंचकमल’’ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में अहम संगठनात्मक बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, डा. अर्चना गुप्ता और मंत्री कृष्ण बेदी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में 2 मार्च को प्रदेश भर में हुए निकाय चुनाव की समीक्षा की और साथ ही साथ पानीपत में 9 मार्च को होने वाले चुनाव की भी रणनीति बनाई गई। इस बैठक में सभी नेताओं ने आगामी दिनों के कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई और उन्हें सफल बनाने की योजना पर भी मंथन किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा का और अधिक विस्तार कैसे किया जाए की चर्चा तो की ही गई साथ ही विधानसभा सत्र में उठने वाले मुद्दों पर भी व्यापक वार्तालाप हुआ।
बैठक में जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और चुनाव प्रभारियों से उनके क्षेत्रों के निकाय चुनाव के बारे में एक-एक करके जानकारी ली गई। सभी ने बैठक में सकारात्मक रिजल्ट आने का दावा किया। इसके अलावा पानीपत में जिन पदाधिकारियों की चुनाव को लेकर ड्यूटी लगाई गई उनसे भी वहां का फीडबैक लिया गया। निकाय चुनाव को लेकर समीक्षात्मक मंथन से भाजपा के तमाम नेता संतुष्ट भी नजर आए। आने वाले दिनों में संगठन का और अधिक विस्तार कैसे हो इस पर भी सभी जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों से विचार और सुझाव मांगे गए। साथ ही उन्हें पन्ना प्रमुख तक संगठन को और अधिक ज्यादा मजबूत करने के लिए निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा आदि नेताओं ने उपस्थित पदाधिकारियों की चुनाव में कार्य के लिए पीठ थपथपाई और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। सभी नेताओं ने हरियाणा की जनता को देवतुल्य बताते हुए भाजपा के लिए वोट करने पर आभार जताया।
बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी मना रही है। पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर सुशासन दिवस के कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस है। भाजपा अंबेडकर के जन्म दिवस को गौरव संविधान दिवस के रूप में मना रही है। बाबा साहेब के जीवन और संविधान को लेकर प्रदेश भर में कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आज की इस बैठक में ‘‘वन नेशन, वन इलेक्शन’’ को लेकर भी व्यापक चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक इस संबंध में एक समिति बनाई गई है जो इस विषय पर लोगों से बातचीत करेगी और जनता का विचार जानेगी।
पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर चलते हुए भाजपा सरकार कल्याणकारी योजनाएं बनाकर हर वर्ग के लोगों को लाभान्वित कर रही है। हरियाणा में लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं, जिन्हें जनता महसूस भी कर रही है। कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है कि हमने लोकसभा, विधानसभा का चुनाव जीता तथा देश और प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाई। कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से ही अब प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है।

संबंधित समाचार

मलेरिया के बुखार में तपते हुए दीपिका पादुकोण ने शूट की अक्षय कुमार की फिल्म, सालों बाद लारा दत्ता ने किया खुलासा

लारा दत्ता का हाल के दिनों में दीपिका पादुकोण को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मलेरिया होने पर भी दीपिका पादुकोण ने काम...

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच लंबी बातचीत हुई। इस बातचीत में कई खास मुद्दों पर चर्चा हुई, पुतिन ने...

आवारा कुत्ते के हमले के बाद ‘रेबीज’ से लड़की की मौत, इलाज में हुई लापरवाही, चार सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

कुत्ते के काटने से सात साल की लड़की की मौत का मामला कोर्ट पहुंचा। जहां कोर्ट ने आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लेने का...

ताज़ा समाचार

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img