सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

नशे के खतरे से निपटने के लिए लोग सक्रिय भूमिका निभाएं: मुख्यमंत्री

नशा विरोधी अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक ड्रग्स का पूरी तरह से सफाया नहीं हो जाता

प्रदेश से नशे के खात्मे की प्रतिबद्धता दोहराई

एस.ए.एस. नगर (मोहाली), 6 मार्च

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोगों से नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया, ताकि प्रदेश से इस बुराई का पूरी तरह से सफाया किया जा सके।

सिटी सर्विलांस और मैनेजमेंट सिस्टम की शुरुआत के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने कहा कि नशे की सप्लाई को तोड़ने, नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजने और नशा पीड़ितों के पुनर्वास को सुनिश्चित करने के लिए यह सुव्यवस्थित और योजनाबद्ध अभियान चलाया गया है। भगवंत सिंह मान ने नशा विरोधी अभियान को पूरा समर्थन देने के लिए लोगों का तहे दिल से धन्यवाद किया, लेकिन उन्होंने कहा कि यह लड़ाई जनता के सक्रिय सहयोग के बिना नहीं जीती जा सकती।

मुख्यमंत्री ने लोगों से नशे की तस्करी जैसे घिनौने अपराध में शामिल तस्करों के बारे में जानकारी साझा करने की अपील की और कहा कि उनके खिलाफ मिसाल कायम करने वाली कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए मेगा अभियान के तहत ड्रग्स से कमाए गए पैसों से खरीदी गई नशा तस्करों की संपत्तियों को जब्त या ध्वस्त किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक प्रदेश से इस बुराई का एक भी अंश बाकी है।

राज्य सरकार द्वारा की गई जनहितकारी पहलों को गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं, 90% परिवारों को जीरो बिजली बिल मिल रहा है, और 2.5 करोड़ से अधिक लोगों का आम आदमी क्लीनिकों में मुफ्त इलाज किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने न केवल से किए गए सभी वादे पूरे किए हैं, बल्कि ऐसे कई कार्य भी किए हैं, जिनका कभी वादा भी नहीं किया गया था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह यहां जनता की सेवा करने के लिए आए हैं और राजनीतिक पृष्ठभूमि से नहीं हैं, इसलिए वे लोगों से किए गए हर वादे को पूरा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने देश में अपनी तरह की अनूठी पहल शुरू की है, जो राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने और कीमती जानें बचाने के लिए समर्पित सड़क सुरक्षा बल है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से प्रशिक्षित 1597 नए भर्ती किए गए जवान, जिनमें लड़कियां भी शामिल हैं, इस बल की रीढ़ की हड्डी के रूप में काम कर रहे हैं। इन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस 144 वाहन प्रदान किए गए हैं। पिछले साल फरवरी में इस बल की शुरुआत के बाद से राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 48.10% की कमी आई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कई अन्य राज्यों और यहां तक कि भारत सरकार ने भी राज्य सरकार की इस अनूठी पहल की सराहना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी और बुनियादी ढांचे के साथ-साथ कानून व्यवस्था उनकी सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के समग्र विकास और जनता की प्रगति को सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व और संतोष का अवसर है कि यह योजना इस शहर में शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस योजना को राज्य के अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा ताकि जनता को इसका पूरा लाभ मिल सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करके जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की। उन्होंने लोगों से संकल्प लेने का आग्रह किया कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे ताकि उनकी जान बचाई जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और इस कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

ताज़ा समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img