सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

सिटीज 2.0 परियोजना के लिए केन्द्र, राज्य, नगर निगम, और स्मार्ट सिटी जबलपुर के बीच किया गया एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर

देश के पिंक सिटी के नाम से प्रसिद्ध जयपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर के समारोह में केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, नगरीय एवं विकास मंत्री कैलाश विजय वर्गीय, आयुक्त नगरीय प्रशासन सिवी चक्रवर्ती, अपर आयुक्त के.एल. मीणा की विशेष उपस्थिति में निगमायुक्त प्रीति यादव एवं स्मार्ट सिटी के सी.ई.ओ. अनुराग सिंह ने एम.ओ.यू. पर किये हस्ताक्षर

शहर की सफाई व्यवस्था और स्वच्छता के कार्यो में लगेगें पंख – – महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’

प्लास्टिक, ई-कचरा, और ऑर्गेनिक वेस्ट के लिए अलग-अलग पुनर्चक्रण सुविधाएॅं होंगी विकसित – महापौर

जैविक कचरे से वायो सी.एन.जी. गैस और खाद होगी तैयार
भविष्य में सी.एन.जी. वाहनों को ग्रीन ईधन होगा प्राप्त : शहर का प्रदूषण कम करने में मिलेगी मदद – निगमायुक्त प्रीति यादव

सिटीज 2.0 के क्रियान्वयन से शहर का कचरा प्रबंधन होगा बेहतर – निगमायुक्त प्रीति यादव

जबलपुर। एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत वेस्ट टू वेल्थ थीम पर आधारित सिटीज 2.0 परियोजना में जबलपुर के प्रस्ताव के चयन होने के उपरांत भारत सरकार द्वारा फ्रंच डेवल्पमेंट एजेंसी, यूरोपियन एवं भारत सरकार की अधिकृत एजेंसी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयस्, मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, भोपाल, नगर निगम जबलपुर एवं जबलपुर स्मार्ट सिटी के मध्य एम.ओ.यू. देश के पिंक सिटी के नाम से प्रसिद्ध राजस्थान के जयपुर सिटी में अंतराष्ट्रीय स्तर के आयोजित समारोह के दौरान केन्द्रीय मंत्री आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार मनोहर लाल खट्टर, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजय वर्गीय, आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र. सिवी चक्रवर्ती एम, अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, के.एल. मीणा, की विशेष उपस्थिति में केन्द्र एवं राज्य शासन के पदाधिकारियों और निगमायुक्त श्रीमति प्रीति यादव एवं सी.ई.ओ. स्मार्ट सिटी जबलपुर अनुराग सिंह के बीच एम.ओ.यू. आज 3 मार्च 2025 को हस्ताक्षर हुआ है।
महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने बताया कि सिटीज 2.0 के क्रियान्वयन से शहर का कचरा प्रबंधन एक ओर बेहतर होगा वहीं दूसरी ओर प्लास्टिक, ई-कचरा, और ऑर्गेनिक वेस्ट के लिए अलग-अलग पुर्नचक्रण सुविधाएॅं विकसित होंगी।
निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने बताया कि योजना के क्रियान्वयन के बाद जैविक कचरे से वायो सी.एन.जी. गैस एवं खाद भी तैयार होगी जिससे भविष्य में सी.एन.जी. वाहनों को ग्रीन ईधन प्राप्त होगा। इससे शहर का प्रदूषण को भी कम करने में काफी मदद् मिलेगी। उन्होंने बताया कि उक्त परियोजना के अंतर्गत शहर के एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन (इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) कार्य को सुदृढ करने कार्य किया जाएगा। जिसमें कचरा कलेक्शन से उसके डिस्पोजल सायकल में आने वाली कमियों को चिन्हित कर उन्हे दूर करने की कार्ययोजना भारत सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है। परियोजना से शहर के नागरिकों को स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था की सेवाओं को लाभ मिलेगा, कचरा संग्रहण के वाहनों की संख्या के बढने से प्रतिदिन घर-घर कचरा संग्रहण बेहतर होगा। इसके साथ नगर निगम को कचरा कलेक्शन के उपरांत उसके निपटान के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध होंगें जिससे कचरा प्रबंधन में समय की बचत के साथ खर्चे में कमी आएगी। नगर निगम के लिए शहर की सफाई व्यवस्था की निगरानी तंत्र को मजबूत किया जाएगा। एम.ओ.यू. हस्ताक्षर के समय इंदौर, उज्जैन के आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी के सी.ई.ओ. एवं नगर निगम के उपायुक्त संभव अयाची, जबलपुर सिटी से ई गवर्नेंस मैनेजर गजेन्द्र सिंह एवं वतसल खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img