सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

सतना में पांच कारोबारियों पर आयकर का छापा, बराती बन 50 गाड़ियों में पहुंचे, सीढ़ी लगाकर घर में घुसे अधिकारी

सतना। आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह सतना जिला मुख्यालय में पांच बड़े कारोबारियों के घर और संस्थानों पर एक साथ छापे मारे। चौंकाने वाली बात यह है कि आयकर अधिकारी किसी शुक्ला परिवार के बराती बनकर शहर में पहुंचे। उनकी कारों पर सुमन संग संगीता के विवाह के स्टीकर चिपके हुए थे। 50 कारों से जबलपुर, इंदौर, रायपुर और भोपाल से आए 100 से अधिक आयकर अधिकारी-कर्मचारी की टीमों ने कारोबारियों के ठिकानों की जांच शुरू की। सभी जगह छापामार टीमें सुबह छह बजे पहुंचीं और कार्रवाई शुरू की।

शहर में एक साथ पांच कारोबारियों के यहां छापे पड़ने की सूचना के बाद डरे-सहमे नजर आ रहे कई कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठानों के ताले तक नहीं खोले। आयकर विभाग सूत्रों के अनुसार कार्रवाई दो से तीन तक चल सकती है। इसके लिए सतना सिविल लाइन स्थित आयकर भवन को कंट्रोल रूम बनाया गया है। मंगलवार से बैंक खातों व लॉकर की जांच की जाएगी।

आयकर सूत्रों के अनुसार शहर के हुंडी कारोबार सीताराम अग्रवाल के घर पर जब टीम पहुंची, तो अंदर से दरवाजा नहीं खुला। इस पर अधिकारियों ने तत्काल सीढ़ी मंगाकर अंदर प्रवेश किया। सीताराम अग्रवाल मैरिज गार्डन, होटल और हुंडी कारोबारी हैं।

गोयल बंधु भी रडार पर
रामाग्रुप के रामकुमार, सुरेश कुमार व नरेश गोयल के यहां भी छापा मारा गया है। ये कारोबारी सरिया निर्माण के साथ टिंबर कारोबार से भी जुड़े हैं। गोयल बंधुओं के यहां तीन वर्ष पूर्व भी सेंट्रल जीएसटी और करीब 15 वर्ष पहले भी आयकर विभाग ने छापामार कार्रवाई की थी।

अतुल मल्होत्रा रेलवे व भवन निर्माण के कारोबारी
अतुल मल्होत्रा के मास्टर प्लांट स्थित दफ्तर और औद्योगिक क्षेत्र में भी दलों ने छापे मारे। वह रेलवे और भवन निर्माण के बड़े ठेकेदार हैं। इनके सतना के अलावा भोपाल समेत कई शहरों में निर्माण कार्य चल रहे हैं। संतोष गुप्ता फ्लोर मिल संचालक हैं।

सुनील सेनानी शिक्षा क्षेत्र से जुड़े
सुनील सेनानी शिक्षा के संचालन से जुड़े हैं। इनके बिट्स कालेज के अलावा गुटखा बेचने का भी बड़ा कारोबार है। यह सेनानी ग्रुप के नाम से संचालित है। जयस्तंभ चौक स्थित सेनानी ग्रुप के गोदाम में ताला तोड़कर दल अंदर गया।

बड़ी जमीन की खरीद बनी कारण
जानकारों के मुताबिक सभी कारोबारी दो साल से आयकर विभाग की रडार पर थे। सतना आयकर कार्यालय से भी रिपोर्ट गई, तो जिसमें बड़ी मात्रा में कर अपवंचन की बात सामने आई थी। इसके बाद एक बड़ी जमीन का सौदा भी सभी ने मिलकर आपस में किया है।

खास बात यह है कि सभी व्यवसायी एक ही कारोबारी के इशारे पर संचालित हो रहे थे। हर सौदे में एक खास व्यापारी का नाम भी सामने आ रहा था। जांच दलों ने सभी के आवास और संस्थानों से लैपटाप, कंप्यूटर, बैंक पासबुक समेत कारोबार से जुड़े दस्तावेज खंगाले।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img