सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

एचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने कमर्शियल गाड़ियों की परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए जेन्‍युन डीईएफ लॉन्च किया

मुंबई, 5 मार्च 2025 : महारत्‍न तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत की बड़ी कमर्शियल गाड़ियों की निर्माता टाटा मोटर्स ने मिलकर को-ब्रांडेड जेन्युन डीजल एग्जॉस्ट फ्लूड (डीईएफ) लॉन्च किया है। यह खास फ्लूड डीजल गाड़ियों के कार्बन उत्सर्जन को कम करने, परफॉर्मेंस बेहतर बनाने और इंजन की एफिशिएंसी बढ़ाने में मदद करेगा। बीआईएस से मान्यता प्राप्त फैक्ट्रियों में तैयार यह हाई-क्वालिटी डीईएफ इंडस्ट्री के उच्च मानकों का पालन करता है। इसे एचपीसीएल के 23,000 पेट्रोल पंपों के जरिए पूरे देश में उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि ग्राहकों को आसानी से और बिना किसी परेशानी के यह प्रॉडक्ट मिल सके।

डीईएफ बीएस-6 मानकों वाली डीजल गाड़ियों के लिए एक जरूरी लिक्विड है। यह गाड़ियों से निकलने वाले हानिकारक नाइट्रोजन ऑक्साइड को सुरक्षित नाइट्रोजन और पानी में बदलकर प्रदूषण कम करने में मदद करता है। टाटा मोटर्स के ग्राहक इस को-ब्रांडेड जेन्युन डीईएफ का इस्तेमाल करके अपनी गाड़ी की परफॉर्मेंस को बेहतर बना सकते हैं। इससे न सिर्फ गाड़ी पर्यावरण के अनुकूल बनती है, बल्कि यह भारतीय मानक ब्यूरो के प्रदूषण नियंत्रण नियमों पर भी पूरी तरह खरी उतरती है।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के मार्केटिंग डायरेक्टर श्री अमित गर्ग ने लॉन्च पर कहा “एचपीसीएल में हम मोबिलिटी सेक्‍टर में नवाचार एवं स्‍थायित्‍व को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। को-ब्रांडेड डीजल एग्जॉस्ट फ्लूड (डीईएफ) के लिए टाटा मोटर्स के साथ हमारी साझेदारी वायु प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन के साधन प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारा लक्ष्य एचपीसीएल के 23 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंपों के विस्तृत नेटवर्क और टाटा मोटर्स की तकनीकी विशेषज्ञता का लाभ उठाकर उपभोक्ताओं को बेहतर, सुलभ और पर्यावरण के अनुकूल समाधान प्रदान करना है ताकि हम एक हरे-भरे भविष्‍य में योगदान दे सकें।’’

इस अवसर पर टाटा मोटर्स के एक्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर श्री गिरीश वाघ ने कहा, “एचपीसीएल के साथ यह साझेदारी कमर्शियल गाडि़यों की इंडस्ट्री के लिए नए और पर्यावरण के अनुकूल समाधान देने की हमारी प्रतिबद्धता की दिशा में अगला कदम है। हमारे को-ब्रांडेड जेन्‍युन डीजल एक्‍जॉस्‍ट फ्लूड को लॉन्च कर यह सुनिश्चित किया गया है कि टाटा मोटर्स के उपभोक्ताओं को देश के अलग-अलग हिस्सों में यह प्रॉडक्ट आसानी से मिल जाए। इससे पर्यावरण के उच्च मानकों के पालन के साथ गाड़ी शानदार परफॉर्मेंस देती है। हमें एचपीसीएल के साथ साझेदारी में उपभोक्ताओं को ऐसा प्रॉडक्ट देते हुए बहुत खुशी हो रही है, जिससे गाड़ियां केवल बेहतर परफॉर्मेंस ही नहीं देंगी, बल्कि वायु प्रदूषण को कम करने, पर्यावरण को साफ रखने और भविष्य को हरा-भरा और सुरक्षित बनाने में भी मदद मिलेगी।’’

एचपीसीएल नए-नए प्रोडक्‍ट लाने, पर्यावरण की रक्षा करने और ग्राहक सेवाओं में लगातार सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध एक आधुनिक इको-फ्रेंडली कंपनी है। कंपनी स्वच्छ ईंधन, अक्षय ऊर्जा और फ्यूल की रिटेलिंग में डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देकर भारत में ऊर्जा क्रांति को लगातार बढ़ावा दे रही है। एचपीसीएल की मजबूत सप्लाई चेन, आधुनिक रिफाइनरी और टर्मिनल्स से शहरों और गांवों के बाजार में यह प्रॉडक्ट आसानी से उपलब्ध हैं। एचपीसीएल प्रदूषण कम करने और यातायात के स्वच्छ साधनों को बढ़ावा देकर भारत के परिवहन क्षेत्र को पर्यावरण के अनुकूल और अधिक प्रभावी भविष्य देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

टाटा मोटर्स संपूर्ण परिवहन समाधान प्रदान करने वाली कंपनी है। टाटा मोटर्स केवल गाड़ियों की बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि टाटा की संपूर्ण सेवा 2.0 सर्विस से गाड़ी के बिक्री के बाद भी वाहन की देखभाल की पूरी सेवा प्रदान की जाती है। अगर सड़क पर चलते वक्त गाड़ी खराब हो जाए तो आपकी एक कॉल पर तुरंत मदद पहुंचती है। अगर गाड़ी सर्विस या रिपेयरिंग के लिए जाती है तो कंपनी एक निश्चित समय में काम पूरा करने की गारंटी देती है। इस सर्विस में उपभोक्ता एनुअल मेंटेनेंस कॉन्‍ट्रैक्‍ट्स (एएमसी) को चुन सकते हैं। इस पहल से टाटा मोटर्स यह सुनिश्चित करती है कि उपभोक्ताओं को गाड़ी के असली स्पेयर पार्ट्स आसानी से मिल जाएं। गाड़ियों की देखरेख और बेहतर संचालन के लिए टाटा मोटर्स फ्लीट ऐज नाम के कनेक्टेड व्हीकल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करती है। इसकी मदद से गाड़ियों की स्थिति, मेंटेनेंस और परफॉर्मेंस को ट्रैक किया जा सकता है। इससे गाड़ियों का ज्यादा समय तक सड़क पर चलना सुनिश्चित होता है। देश भर में टाटा मोटर्स के 2500 से ज्यादा सेल्स और सर्विस सेंटर हैं, जो तेज और भरोसेमंद सेवाएं देते हैं।

संबंधित समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

ताज़ा समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

JINDAL PANTHER CLINCHES CHAMPIONSHIP TITLE WITH COMMANDING 10–5.5 VICTORY OVER ARAVALI

Simran Shergill and Siddhant Sharma score four goals each; Gaurav Sehgal named Most Valuable Player Naveen Jindal expresses hope for polo's return to the 2036 Olympics, invites sports enthusiasts to experience the game at Jindal Polo Estate

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img