सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

राजघाट जल विद्युत गृह ने लगातार तीन वर्ष 100 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन कर रिकार्ड बनाया ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने दी बधाई

भोपाल: 4 मार्च 2025
मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के 45 मेगावाट क्षमता के राजघाट जल विद्युत गृह ने 26 वर्ष के इतिहास में प्रथम बार लगातार तीन वर्ष 100 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर रिकार्ड बनाया है। राजघाट जल विद्युत गृह ने वर्ष 2022-23 में 125.6 मिलियन यूनिट, वर्ष 2023-24 में 104.55 मिलियन यूनिट और वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में 101 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन किया। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के जल विद्युत गृहों की कुल स्थापित क्षमता 915 मेगावाट है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने राजघाट जल विद्युत गृह के समस्त अभियंताओं व कार्मिकों को इस उपलब्धिप के लिए बधाई दी है।
सर्वाधिक 142 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन दर्ज
राजघाट जल विद्युत गृह अशोक नगर में बेतवा नदी पर स्थि‍त है। इसकी प्रथम यूनिट 15 अक्टूबर 1999, द्वितीय यूनिट 29 सितंबर 1999 और तृतीय यूनिट 3 नवम्बर 1999 को स्थापित हुई थी। इस विद्युत गृह में उत्पादित होने वाली बिजली में मध्यप्रदेश का अंश लगभग 60 फीसदी है और शेष बिजली उत्तर प्रदेश को प्रदाय होती है। राजघाट जल विद्युत उत्पादन ने 26 वर्ष के इतिहास में वर्ष 2005-06 में सर्वाधिक 142 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया था।

संबंधित समाचार

MNS नेता जावेद शेख के बेटे राहिल शेख ने मारी तेज़ रफ्तार से टक्कर, कार क्षतिग्रस्त – जांच में जुटी पुलिस

मुंबई, 7 जुलाई 2025:महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता जावेद शेख के बेटे राहिल जावेद शेख एक सड़क हादसे में फंसते नजर आ रहे...

महेंद्र सिंह धोनी का 44वां जन्मदिन: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में एक की शानदार यात्रा

7 जुलाई 2025 | रांची / नई दिल्ली:भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल और चहेते कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी आज 44 वर्ष के...

26/11 हमले का चेहरा तहव्वुर हुसैन राणा बोला – पाकिस्तान में रची गई थी पूरी साजिश, ISI से थे सीधे संपर्क

मुंबई26/11 मुंबई आतंकी हमले में अहम भूमिका निभाने वाले तहव्वुर हुसैन राणा ने मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पूछताछ में कई चौंकाने...

ताज़ा समाचार

अजय यादव हत्याकांड पर सियासी तकरार: अमित मालवीय ने तेजस्वी यादव और RJD पर साधा निशाना

मोतिहारी/पटना, बिहार के मोतिहारी में अजय यादव मर्डर केस को...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img