सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

कान खोलकर सुन ले टीआई, कितने दिन रहेगी वर्दी’, छिंदवाड़ा पुलिस को कमलनाथ का चैलेंज

छिंदवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ शनिवार को छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा के हर्रई पहुंचे. जहां उन्होंने मंच से छिंदवाड़ा जिले के थाना प्रभारी को इतनी खरी-खोटी सुनाई कि उसकी चर्चा अब सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गई है. आखिर क्यों कमलनाथ को मंच से टीआई को संविधान की याद दिलानी पड़ी और उन्होंने वर्दी की इज्जत करने की नसीहत तक दे डाली. जानिए।

TI से कहा- वर्दी की इज्जत करते हुए करो काम
कमलनाथ छिंदवाड़ा के हर्रई में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने मंच से कहा कि, ”जब मैं आया तो यहां के कार्यकर्ता और लोगों ने बताया कि पुलिस कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बेवजह परेशान कर रही है.” उन्होंने कहा कि, ”पुलिस को अपनी वर्दी की इज्जत करनी चाहिए. टीआई कहां है, सुना है कि वह बेवजह परेशान करता है. टीआई कान खोलकर सुन लो, मैं चुनौती देता हूं कि अगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो उनको बता दूं कि हमारा भी समय आएगा और वह अपनी वर्दी संभालकर रखें।

बीजेपी का बिल्ला लगाकर काम कर रहे अधिकारी-कर्मचारी
कमलनाथ ने कहा कि, ”अधिकारी और कर्मचारी जनता के कामों के लिए नियुक्त किए जाते हैं, लेकिन छिंदवाड़ा सहित पूरे मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का यह आलम है कि कर्मचारी और अधिकारी अब बीजेपी का बिल्ला लगाकर काम कर रहे हैं. अधिकारी कर्मचारी निष्पक्षता से नहीं बल्कि पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं. लेकिन उन्हें भी सोचना चाहिए कि संविधान में सरकारें आती हैं और जाती हैं।

कमलनाथ की चक्की धीमी चलती है लेकिन बारीक पीसती है
कमलनाथ ने मंच से कहा कि, ”बेवजह अगर कांग्रेस के कार्यकर्ता और जनता को परेशान किया गया तो वह किसी भी अधिकारी को नहीं छोड़ेंगे उन्होंने अपने पुराने अंदाज में फिर कहा कि, ”समय सबका आता है हमारा भी आएगा. कमलनाथ की चक्की धीमी चलती है लेकिन बारिक पीसती है।

संबंधित समाचार

CM भगवंत सिंह मान की कोशिशों का असर, हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब में इन्वेस्ट करने में दिखाई दिलचस्पी, युवाओं को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों के लिए पंजाब में निवेश करने का यह सही समय है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य...

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘खाने में मिलावट’ का मुद्दा, बोले- “हम सब धीमा जहर पी रहे हैं!”

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने संसद में 'खाने में मिलावट' का मुद्दा उठाया। उन्होंने संसद में...

ऑस्ट्रेलिया में 13 साल के लड़के से हारा समुद्र का सैलाब, उफनती लहरों में 4 घंटे तैर कर बचाई मां और छोटे भाई-बहन की...

ऑस्ट्रेलिया में 13 साल के एक लड़के अपनी जान पर खेलकर मां समेत पूरे परिवार की खतरनाक समुद्री लहरों से जान बचाई। मां और...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img