सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया को आज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है ।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया को आज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है । वैसे तो टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है लेकिन पॉइंट टेबल में टॉप पर रहने के लिए उन्हें कीवी टीम को हराना होगा । ये मुकाबला दुबई क्रिकेट स्टेडियम में भारत के समय के अनुसार दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा ।
मैच से 1 दिन पहले टीम इंडिया ने नहीं की प्रैक्टिस
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मुकाबले से एक दिन पहले प्रैक्टिस नहीं की । टीम इंडिया के सारे खिलाड़ी आराम के मूड में दिख रहे हैं, वैसे टीम इंडिया जिस तरीके से पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ खेली, उसे देखकर तो यही लगता है कि वह परिस्थिति से अच्छी तरह वाकिफ है ।
न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत
भारत ने मैच से पहले कोई प्रैक्टिस नहीं की, इसके उलट न्यूजीलैंड ने दो दिन लगातार प्रैक्टिस की । लेकिन न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने आखिरी प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया । इसका कारण क्या था, ये किसी को पता नहीं चल पाया ।
ग्लेन फिलिप्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस
मैच से पहले न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने मीडिया से बातचीत में बताया कि टीम जल्दी से जल्दी दुबई की परिस्थिति से वाकिफ होना चाहेगी । इसके अलावा उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के खिलाफ उनकी टीम ने कुछ प्लान बनाए हैं ।
इसके अलावा फिलिप्स ने रहा रि हम कैसे स्ट्राइक रोटेट कर सकते हैं और गेम को आखिर तक ले जा सकते हैं, ये जरूरी है । यदि हम लक्ष्य का पीछा कर रहे हैं, तो बीच के ओवरों में उन डॉट गेंदों को कम करना महत्वपूर्ण हो जाता है, इंडिया के स्पिनर कितने अच्छे हैं,ये बताने की जरुरत नहीं हैं।
कम नहीं है न्यूजीलैंड की टीम
भारत भले ही बांग्लादेश और पाकिस्तान को हरा चुका है लेकिन कीवी टीम की चुनौती उनके लिए आसान नहीं होगी । न्यूजीलैंड की टीम इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है कीवी टीम ने इस टूर्नामेंट में तो अच्छा प्रदर्शन किया ही रहा ही लेकिन उससे पहले उसने पाकिस्तान में ट्राई सीरीज भी जीती थी ।
न्यूजीलैंड के लिए अच्छी बात ये है कि उसके पास हर कंडीशन के हिसाब से खिलाड़ी है । अच्छी ओपनिंग देने वाले बल्लेबाज हो या मिडिल ऑर्डर में स्ट्राइक रोटेशन वाले उनके पास हर तरह के बल्लेबाज है। अंतिम ओवर्स में डेनियल मिचेल, ब्रेसवेल और फिलिप्स जैसे तूफानी बल्लेबाज उनकी टीम को और ताकत देते हैं

भारत की प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव ?
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होता नहीं दिख रहा । वैसे बदलाव की जरुरत भी नहीं दिख रही है क्योंकि रोहित की कप्तानी वाली टीम इंडिया की तरफ से भी अभी तक दोनों मैच में सभी खिलाड़ियों ने अपना रोल बखूबी निभाया है, इसलिए बदलाव की गुंजाइश ना के बराबर ही है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img