सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

केंद्र द्वारा पंजाब के कृषि बुनियादी ढांचे की शानदार प्रगति की सराहना, ए आई एफ आवंटन बढ़ाकर 7,050 करोड़ रुपये किया गया: मोहिंदर भगत

राज्य के किसानों को अधिक लाभ पहुंचाने के लिए ए आई एफ के तहत आवंटन में वृद्धि

चंडीगढ़, 28 फरवरी:

केंद्र सरकार ने पंजाब के कृषि बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में राज्य की शानदार प्रगति की सराहना की है। कृषि अवसंरचना कोष (ए आई एफ ) योजना के तहत राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हुए, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने पंजाब के वित्तीय सुविधा आवंटन को 4,713 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 7,050 करोड़ रुपए कर दिया है।

केंद्र सरकार द्वारा इस मान्यता के लिए आभार व्यक्त करते हुए, बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा, “आवंटन में यह वृद्धि किसानों को सशक्त बनाने के प्रति पंजाब की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।” उन्होंने आगे कहा कि इस वृद्धि से राज्य के कृषि बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी आएगी, जिसमें कोल्ड स्टोरेज सुविधाएं, वेयरहाउसिंग, प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करना और कृषि उत्पादों के मूल्य में वृद्धि से संबंधित नई पहल शुरू करना शामिल है।

मंत्री श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार कृषि सुधारों के लिए मिसाल कायम कर रही है, जो अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श बन रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब ए आई एफ योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है, जिसमें कई परियोजनाएं पहले ही कृषि क्षेत्र की तस्वीर बदल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ये प्रयास किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ राज्य के संपूर्ण कृषि ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने ए आई एफ योजना के क्रियान्वयन में पंजाब की अग्रणी भूमिका की सराहना की। केंद्र ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और कृषि अवसंरचना परियोजनाओं को मंजूरी देने में देशभर में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

श्री भगत ने आगे बताया कि पंजाब का बागवानी विभाग ए आई एफ योजना को लागू करने के लिए राज्य नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करता है। इस योजना के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, विभाग ने एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9056092906 शुरू किया है, जिसके माध्यम से किसान इस योजना की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img