सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

ड्रग माफिया के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई जारी: पटियाला और रूपनगर में नशा तस्करों के दो और अवैध घर गिराए गए

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध

चंडीगढ़, 27 फरवरी:

ड्रग माफिया पर शिकंजा कसते हुए, पंजाब पुलिस ने आज पटियाला और रूपनगर जिलों में स्थानीय प्रशासन की सहायता से दो नशा तस्करों के अवैध रूप से बनाए गए घरों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चल रही निर्णायक लड़ाई के तहत की गई है।

पटियाला में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पटियाला के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने कुख्यात और आदतन नशा तस्कर रिंकी, निवासी रोड़ी कुट मोहल्ला, पटियाला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, कुख्यात नशा तस्कर रिंकी पर 2016 से 2024 के बीच एनडीपीएस एक्ट के तहत कम से कम 10 एफआईआर दर्ज थीं।

एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा घर को गिराने के आदेश दिए गए थे, जिसके तहत पटियाला पुलिस ने नशा तस्कर के उस घर को ध्वस्त कर दिया, जिसे अवैध रूप से बनाया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि पटियाला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

इसी प्रकार, रूपनगर में, जिला पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सलीम मोहम्मद और उसकी पत्नी आशा के रूप में पहचाने गए नशा तस्करों के अवैध रूप से बने घर को गिरा दिया।

इस मौके पर जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन और एसएसपी रूपनगर गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जिला रूपनगर में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है।

और जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि रूपनगर के गांव सदाबरात के रहने वाले यह पति-पत्नी नशा तस्कर हैं और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन-तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये दोनों नशे के कारोबार में लिप्त थे और इन मामलों में उनके पास से गांजा और नशीला पाउडर भी बरामद किया गया था।

एसएसपी गुलनीत खुराना ने आगे बताया कि इस आरोपी जोड़े ने ड्रग मनी का इस्तेमाल कर एक अवैध घर बनाया था, जिसे नगर काउंसिल, रूपनगर ने पुलिस की सहायता से गिरा दिया।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

ताज़ा समाचार

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img