सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

31 साल बड़े अमिताभ बच्चन की पत्नी बनी एक्ट्रेस, एक सीरीज ने चमकाई किस्मत, बन गई ओटीटी क्वीन

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के वो सुपरस्टार हैं, जिनके साथ हर कोई काम करना चाहता है। फिर चाहे कोई नया स्टार हो या फिर पुराना। लेकिन, क्या आप उस एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं, जिसने 31 साल का एज गैप होने के बाद भी एक फिल्म में अमिताभ बच्चन की पत्नी का किरदार निभाया था।

अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड में 5 दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। वह बॉलीवुड के वो सुपरस्टार हैं, जिनके साथ काम करने का कलाकार सपना देखते हैं। वह किसी को एक खत भी लिख दें तो एक्टर्स इसे उपलब्धि मानते हैं। ऐसे ही अमिताभ बच्चन के साथ एक एक्ट्रेस ने काम किया, जो उनसे 31 साल छोटी थी। 31 साल के एज गैप के बाद भी इस अभिनेत्री ने अमिताभ बच्चन की वाइफ का रोल प्ले किया और स्क्रीन पर अपने से बड़े अक्षय कुमार की मां का रोल निभाया। अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार के साथ काम करने के बाद भी इस एक्ट्रेस को लंबे समय तक अपनी पहचान को बरकरार रखने के लिए जद्दोजहद करना पड़ा। हम बात कर रहे हैं, शेफाली शाह की, जिनकी किस्मत एक वेब सीरीज ने पलट दी।

31 साल बड़े अमिताभ बच्चन की पत्नी का किरदार निभाया
शेफाली शाह ने लंबे समय तक बॉलीवुड में साइड रोल प्ले किये, लेकिन टैलेंट होने के बाद भी उन्हें कभी लीड रोल नहीं मिले और ना ही ऐसी भूमिकाएं ऑफर हुईं जो वह डिजर्व करती थीं। फिल्मी दुनिया में लंबे समय तक संघर्ष करने के बाद शेफाली शाह ने ओटीटी का रुख किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ओटीटी में कदम रखने के बाद उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता भी साबित की और तारीफें और अवॉर्ड्स भी जीते। आज के समय में शेफाली शाह ओटीटी की सबसे सफल और बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक बन चुकी हैं।

5 साल बड़े अक्षय कुमार की बनीं मां
बता दें, शेफाली शाह ने ‘वक्तः द रेस अगेंस्ट टाइम’ (2005) में अपने से 31 साल बड़े अमिताभ बच्चन की पत्नी का किरदार निभाया था। वहीं इस फिल्म में वह अक्षय कुमार की मां बनी थीं, जो खुद भी शेफाली से उम्र में 5 साल बड़े हैं। मगर दोनों स्टार्स से छोटी होने के बाद भी शेफाली शाह ने इन किरदारों को पूरी शिद्दत और परफेक्शन से निभाया। इसके अलावा वह ‘सत्या’ में भी नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने मनोज बाजपेयी की पत्नी का किरदार निभाया था। वैसे तो शेफाली 3 दशक से ज्यादा समय से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों में उन्हें वो मुकाम हासिल हुआ, जिसका उन्हें इंतजार था।

1995 में किया था डेब्यू
‘वक्त’ फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, शेफाली शाह, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म पर मेकर्स ने 16 करोड़ खर्च किए थे और बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। 16 करोड़ के बजट में बनी वक्त ने बॉक्स ऑफिस पर 42 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया। बता दें, शेफाली शाह ने 1995 में आमिर खान की ‘रंगीला’ से डेब्यू किया था। अपने करियर में वह मोहब्बतें, दिल धड़कने दो, कार्तिक कॉलिंग कार्तिक, मानसून वेडिंग, जलसा, थ्री ऑफ अस और डार्लिंग्स जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। लेकिन, ‘दिल्ली क्राइम्स’ में अपने अभिनय से उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

ताज़ा समाचार

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img