सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

इंदौर में 22 किन्नरों ने एक साथ पी लिया फिनाइल, मची अफरा-तफरी; क्या है घटना की असली वजह?

इंदौर के थाना पंढरीनाथ क्षेत्र के नंदलालपुरा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब लगभग 22 किन्नरों ने एक बंद कमरे में फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाकर जारी किया। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली, मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने कमरे का दरवाजा खुलवाया और सभी किन्नरों को तत्काल उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, किन्नरों के आपसी विवाद के बाद एक गुट ने सामूहिक रूप से फिनाइल पीने का कदम उठाया। नंदलालपुरा में किन्नर के 2 गुटों में लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा है। यहां सपना गुरु का एक गुट है और दूसरा गुट सीमा व पायल गुरु का है। दोनों के बीच अक्सर विवाद होते हैं। मंगलवार को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी त्रिपाठी भी इंदौर आई थीं और विवाद को लेकर अफसरों से मुलाकात भी की थी। कई दिनों से चल रहे आ रहे किन्नरों के इस विवाद में पहले भी SIT गठित हो चुकी है लेकिन जांच पूरी नहीं हो पाई।

नंदलालपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम
बुधवार रात किन्नरों का एक गुट अपने डेरो से नीचे उतरा और हंगामा करने लगा। इसके बाद एक साथ फिनाइल पी लिया। फिनाइल पीने के बाद एक गुट से जुड़े किन्नरों ने नंदलालपुरा चौराहे पर चक्काजाम भी किया। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। किन्नर काफी देर तक हंगामा करते रहे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें समझा कर चक्काजाम खुलवाया।

संबंधित समाचार

नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने बालेन शाह, पद और गोपनीयता की ली शपथ

नेपाल को नया प्रधानमंत्री मिल गया है। बालेन शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। शाह इससे पहले काठमांडू...

कई बड़े रक्षा सौदों को मंजूरी देने की तैयारी में भारत, S-400 और अनमैन्ड कॉम्बैट जेट्स पर खास नजर

भारत में रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में बड़े रक्षा सौदों पर फैसला संभव है। S-400, BrahMos, अनमैन्ड कॉम्बैट जेट्स और ट्रांसपोर्ट विमानों के...

विराट कोहली के पास स्पेशल क्लब में शामिल होने का मौका, सिर्फ दो खिलाड़ी कर पाए हैं गजब कारनामा

Virat Kohli Sixes Record: IPL 2026 के सीजन में विराट कोहली के पास एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में खुद का नाम दर्ज करवाने का...

ताज़ा समाचार

नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने बालेन शाह, पद और गोपनीयता की ली शपथ

नेपाल को नया प्रधानमंत्री मिल गया है। बालेन शाह...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img