सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

पंजाब सरकार द्वारा पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लाभार्थियों के लिए 9.55 करोड़ की राशि जारी: डॉ. बलजीत कौर

आशीर्वाद योजना के तहत 11 जिलों के 1872 लाभार्थियों को मिलेगा लाभ

कहा, राज्य सरकार आशीर्वाद योजना के तहत 51,000 रुपये की राशि प्रदान करती है

चंडीगढ़, 28 मार्च:

सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के 1872 लाभार्थियों को 9.55 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

इस संबंध में ओर जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि आशीर्वाद योजना के तहत अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फिरोजपुर, श्री फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, कपूरथला, लुधियाना, श्री मुक्तसर साहिब, एस.बी.एस. नगर और तरनतारन जिलों के पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से संबंधित 1872 लाभार्थियों के आवेदन इस वर्ष आशीर्वाद पोर्टल पर प्राप्त हुए थे। इन लाभार्थियों को कवर करने के लिए 9.55 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि इस राशि से अमृतसर के 865, बरनाला के 17, बठिंडा के 81, फिरोजपुर के 71, श्री फतेहगढ़ साहिब के 34, होशियारपुर के 152 लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इसी तरह, कपूरथला के 58, लुधियाना के 326, श्री मुक्तसर साहिब के 84, एस.बी.एस. नगर के 105 और तरनतारन के 79 लाभार्थियों को भी वित्तीय सहायता दी गई है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आशीर्वाद योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा राज्य में कम आय वाले परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक पंजाब राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए, उसका परिवार गरीबी रेखा से नीचे हो, आवेदक अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्गों या अन्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से संबंधित हो और परिवार की वार्षिक आय 32,790 रुपये से कम हो। ऐसे परिवारों की दो बेटियां इस योजना का लाभ उठाने की पात्र हैं।

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि वित्तीय सहायता का भुगतान डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में किया जाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रत्येक वर्ग के लोगों का जीवन स्तर सुधारने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जहां अन्य वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए भी लगातार काम कर रही है।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img