सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

रिलायंस फाउंडेशन पोस्टग्रेजुएट स्कॉलरशिप 2024-25 के नतीजे घोषित

100 मेधावी छात्रों को मिलेगा रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप

मुंबई, 28 फरवरी 2025: रिलायंस फाउंडेशन ने प्रतिष्ठित पोस्टग्रेजुएट स्कॉलरशिप 2024-25 के नतीजों की घोषणा कर दी है। इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, एनर्जी और लाइफ साइंसेज जैसे उभरते क्षेत्रों में अध्ययनरत 100 उत्कृष्ट छात्रों को यह छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। इस वर्ष, परिणामों की घोषणा नेशनल साइंस डे के अवसर पर की गई, जो विज्ञान और नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में फाउंडेशन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

छात्रवृत्ति के तहत चयनित विद्यार्थियों को 6 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता, मेंटरशिप, इंडस्ट्री एक्सपोज़र और शोध के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य देश के होनहार वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और शोधकर्ताओं को सशक्त बनाना है, ताकि वे भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे सकें।

इस वर्ष, देशभर के 44 प्रमुख संस्थानों से छात्रों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता, नेतृत्व क्षमता और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में योगदान की प्रतिबद्धता को प्राथमिकता दी गई। छात्रवृत्ति आठ विषयों कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, लाइफ साइंसेज, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, रिन्यूएबल और न्यू एनर्जी, केमिकल इंजीनियरिंग, मैथेमेटिक्स और कंप्यूटिंग के विद्यार्थियों को प्रदान की गई:

इस अवसर पर रिलायंस फाउंडेशन के प्रवक्ता ने कहा, “नेशनल साइंस डे पर हम ज्ञान और नवाचार की शक्ति का उत्सव मना रहे हैं। रिलायंस फाउंडेशन उन युवा प्रतिभाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत का भविष्य तय करेंगे। हमारे छात्रवृत्ति धारक जिज्ञासा और उत्कृष्टता का प्रतीक हैं, और हमें उनकी सफलता में योगदान देने पर गर्व है।”

रिलायंस फाउंडेशन का लक्ष्य 10 वर्षों में 50,000 से अधिक अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करना है। यह पहल भारत की शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दिसंबर 2024 में, रिलायंस फाउंडेशन ने 5000 छात्रों को अंडरग्रेजुएट छात्रवृत्ति प्रदान की थी। इस कार्यक्रम के तहत, छात्रों को नेतृत्व विकास और सामाजिक कार्यों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाता है।

शिक्षा, रिलायंस फाउंडेशन के प्रमुख उद्देश्यों में से एक है। जिसके अंतर्गत वर्ष 1996 में धीरूभाई अंबानी छात्रवृत्ति योजना और वर्ष 2020 में रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप्स योजना शुरू की गई है। अब तक 28,000 से अधिक छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए सहयोग प्रदान किया जा चुका है। इस पहल ने हजारों विद्यार्थियों को नेतृत्व और प्रोफेशनल ग्रोथ के नए अवसर उपलब्ध कराए हैं।

रिलायंस फाउंडेशन, भारत के युवाओं को शिक्षित और सशक्त करने के अपने मिशन पर निरंतर अग्रसर है, ताकि वे राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकें और एक उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकें।

जिन छात्रों ने इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था, वे अपने परिणाम इस लिंक

https://scholarships.reliancefoundation.org/PGScholarship_ApplicationStatus.aspx पर देख सकते हैं।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

ताज़ा समाचार

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img