सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

नेशनल हाईवे पर सफर होगा और भी सुहाना, बड़े काम का है ‘राजमार्ग यात्रा’ ऐप

नेशनल हाइवे पर किसी भी तरह की मदद के लिए अब आपको किसी से पूछने की जरूरत नहीं होगी। यहां तक कि पेट्रोल पंप, अस्पताल, होटल और अन्य आवश्यक सेवाओं की जानकारी के लिए आपको अपने फोन में सिर्फ एक ऐप रखने की जरूरत है। जी हां, NHAI ने राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए एक एकीकृत मोबाइल एप्लीकेशन ‘राजमार्ग यात्रा’ की शुरुआत की है।

ऐप के जरिए मिलेगी सूचना

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने नागरिक-केंद्रित एकीकृत मोबाइल ऐप ‘राजमार्ग यात्रा’ की शुरुआत की है। यह ऐप नेशनल हाईवे का उपयोग करने वाले लोगों के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह उपयोगकर्ता-अनुकूल ऐप अब गूगल प्ले स्टोर और iOS ऐप स्टोर दोनों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, जो यात्रियों को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यापक जानकारी के साथ ही एक कुशल शिकायत निवारण प्रणाली भी प्रदान करता है। ऐप फिलहाल हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है।

राजमार्ग यात्रा ऐप की मुख्य विशेषताएं

विस्तृत राजमार्ग सूचना

‘राजमार्ग यात्रा’ राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को वन स्टॉप प्लेटफॉर्म की तरह जानकारी उपलब्ध कराने का कार्य करता है। ऐप के जरिए वास्तविक समय की मौसम की स्थिति, समय पर प्रसारण सूचनाएं और नजदीकी टोल प्लाजा, पेट्रोल पंप, अस्पताल, होटल और अन्य आवश्यक सेवाओं के बारे में जानकारी देता है, जिससे राष्ट्रीय राजमार्गों पर एक निर्बाध और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित होती है।

कंप्लेन को कर सकते हैं ट्रैक

ऐप एक बिल्ट-इन शिकायत निवारण और सिस्टम से लैस है। उपयोगकर्ता बेहतर स्पष्टता के लिए जियो-टैग किए गए वीडियो या फोटो एड करके आसानी से राजमार्ग से संबंधित मुद्दों की रिपोर्ट कर सकते हैं। रजिस्टर्ड कंप्लेन को समयबद्ध तरीके से निपटाया जाएगा, किसी भी देरी के मामले में सिस्टम-जनरेटेड मामले को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। उपयोगकर्ता पूर्ण पारदर्शिता के लिए अपनी शिकायतों की स्थिति को भी ट्रैक कर सकते हैं।

फास्टैग सेवाएं

‘राजमार्ग यात्रा’ ने अपनी सेवाओं को विभिन्न बैंक पोर्टलों से जोड़ा है, जिससे उपयोगकर्ता एक ही प्लेटफॉर्म पर अपने फास्टैग को आसानी से रिचार्ज करा सकते हैं, मासिक पास ले सकते हैं और फास्टैग-संबंधित अन्य बैंकिंग सेवाओं तक आसानी से पहुंच बना सकते हैं।

इसके अलावा इसमें जिम्मेदार और सुरक्षित ड्राइविंग को प्रोत्साहित करने के लिए ओवर-स्पीडिंग नोटिफिकेशन और आवाज-सहायता। इन सुधारों के साथ, ‘राजमार्ग यात्रा’ का लक्ष्य राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को एक सहज, अनुकूल वातावरण प्रदान करना और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्गों पर एक सुरक्षित तथा अधिक सुखद यात्रा को बढ़ावा देना है।

संबंधित समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

ताज़ा समाचार

JINDAL PANTHER CLINCHES CHAMPIONSHIP TITLE WITH COMMANDING 10–5.5 VICTORY OVER ARAVALI

Simran Shergill and Siddhant Sharma score four goals each; Gaurav Sehgal named Most Valuable Player Naveen Jindal expresses hope for polo's return to the 2036 Olympics, invites sports enthusiasts to experience the game at Jindal Polo Estate

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img