सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

रक्षा क्षेत्र में भारत और केन्या की मजबूत होती साझेदारी, 15 जोड़ी पैराशूट केन्या को उपहार में दिए

तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए केन्या के रक्षा सचिव अदन बेयर डुएले के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता की। यह बैठक भारत-केन्या रक्षा साझेदारी में बढ़ रही गंभीरता का प्रमाण है। दोनों मंत्री इस बात पर सहमत हुए कि दोनों देशों के बीच रक्षा संबंध प्रशिक्षण-केंद्रित होने से अधिक रणनीतिक पहलुओं को शामिल करने के लिए विकसित हुए हैं।

भारत और केन्या के बीच मजबूत हो रहे संबंध

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बातचीत में इस बात को रेखांकित किया कि भारत अफ्रीकी देशों के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है। विशेष रूप से भारत और केन्या के बीच संबंध बेहद मजबूत हो रहे हैं। दोनों मंत्रियों ने हिंद महासागर क्षेत्र की समुद्री सुरक्षा में और अधिक सहयोग की आवश्यकता पर भी सहमति व्यक्त की। दोनों पक्षों ने क्षमता निर्माण और रक्षा उद्योग तथा उपकरणों में सहयोग पर भी विस्तार से चर्चा की। क्षमता निर्माण के क्षेत्र में और जहाज डिजाइन और निर्माण में सहयोग के लिए गोवा शिपयार्ड लिमिटेड और केन्या शिपयार्ड लिमिटेड के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

15 जोड़ी पैराशूट केन्या को उपहार में दिए

मित्रता के प्रतीक के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केन्याई बलों के उपयोग के लिए ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड में निर्मित 15 जोड़ी पैराशूट केन्याई कैबिनेट रक्षा सचिव को उपहार में दिए। भारत ने केन्या में एक उन्नत सीटी स्कैन सुविधा स्थापित करने की दिशा में भी समर्थन दिया। अदन बेयर डुएले ने निजी क्षेत्र सहित भारतीय रक्षा उद्योग के बढ़ते कौशल की सराहना की और उन क्षेत्रों पर प्रकाश डाला जिनमें भारतीय उद्योग केन्याई बलों की आवश्यकताओं का समर्थन कर सकता है। उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों के प्रशिक्षकों से केन्याई बलों को प्रशिक्षण देने का भी सुझाव दिया, ताकि ऐसे कार्यक्रमों से अधिक लाभ हासिल किया जा सके।

वार्ता में दोनों पक्ष उग्रवाद रोधी और संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा क्षेत्र में संयुक्त प्रशिक्षण के लिए सहमत हुए। बैठक के दौरान आपसी हित के अन्य क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर भी चर्चा हुई। रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान और रक्षा सचिव गिरिधर अरमने ने भी रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लिया। केन्या के रक्षा मामलों के कैबिनेट सचिव अपने प्रवास के दौरान गोवा और बेंगलुरु में भारतीय शिपयार्ड और रक्षा उद्योगों का दौरा करेंगे।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img