सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

पाकिस्तानी प्लेयर को खरीदकर बुरी फंसी काव्या मारन की सनराइजर्स लीड्स, सस्पेंड हुआ फ्रेंचाइजी का X अकाउंट

द हंड्रेड ऑक्शन में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने के बाद सनराइजर्स लीड्स फ्रेंचाइजी विवादों के घेरे में आ गई है। भारत में कई फैंस ने इस फैसले की आलोचना की है।द हंड्रेड मेंस के आगामी सीजन के लिए ऑक्शन का आयोजन 12 मार्च को किया गया। इस ऑक्शन में सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की टीम सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी प्लेयर अबरार अहमद को खरीदा। इस ऑक्शन के दौरान SRH की मालकिन काव्या मारन मौजूद थी और उन्होंने ऑक्शन टेबल पर अबरार अहमद के लिए बोली लगाई और अंत में उन्हें 2.3 करोड़ की कीमत देकर खरीदा। द हंड्रेड 2026 के पहले ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स ने जैसे ही पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदा, तो सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।

सस्पेंड हुए सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट
भारतीय क्रिकेट फैंस जमकर सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की सोशल मीडिया पर आलोचना कर रहे हैं। इन सभी आलोचनाओं के बीच सनराइजर्स लीड्स का सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। टीम का अकाउंट क्यों सस्पेंड किया गया है इसको लेकर कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। आमतौर पर एक्स उन अकाउंट्स को सस्पेंड करता है जो उनके नियमों का उल्लंघन करते हैं। ऑक्शन के बाद रात के 2 बजे फ्रेंचाइजी का X अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया।फैंस सोशल मीडिया पर कर रहे हैं SRH को ट्रोल
अबरार ‘द हंड्रेड’ में भारतीय स्वामित्व वाली किसी भी टीम द्वारा खरीदे गए पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं। SRH फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2,55,000 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 2.3 करोड़ भारतीय रुपये में खरीदा। एक पाकिस्तानी प्लेयर को खरीदने के लिए सनराइजर्स फ्रेंचाइजी को भारत में क्रिकेट फैंस से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। फैंस के मुताबिक टीम की मालकिन काव्या मारन का पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने का फैसला देश की भावनाओं के खिलाफ है। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या फ्रेंचाइजी अब अबरार अहमद को रिलीज करेगी या नहीं।

डेनियल विटोरी ने बताई अबरार को खरीदने की वजह
ऑक्शन से पहले ये रिपोर्ट सामने आई थी कि भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी द हंड्रेड के ऑक्शन में पाकिस्तानी प्लेयर्स को नहीं खरीदेंगी। इस दौरान संभावित ‘शैडो बैन’ की खबरें भी सामने आई थीं। SRH के कोच डेनियल विटोरी ने अबरार अहमद को खरीदने के बाद बताया कि उन्होंने साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से अबरार के बारे में राय ली थी। उसी आधार पर उन्हें टीम में शामिल करने का फैसला किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि फ्रेंचाइजी के भीतर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेने या न लेने को लेकर कोई स्पेशल मीटिंग नहीं हुई थी।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img