सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

दिग्गज खिलाड़ी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, Lamborghini जलकर खाक, सिर्फ 10 पहले ही हुई थी शादी

नई दिल्ली: 10 दिन पहले 22 जून को हुई थी शादी। हिंदू धर्म से होती तो शायद मेहंदी भी नहीं छूटी होती, एक दिन पहले ही तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए अपने चाहने वालों के साथ खुशियों को इजहार किया था। अभी तो बधाइयों का तांता लगा ही था कि एक ऐसी खबर आई, जिसने हर किसी को तोड़कर रख दिया। लिवरपूल के फॉरवर्ड डिएगो जोटा का 28 वर्ष की आयु में एक कार दुर्घटना में निधन हो गया है। इस हादसे में उनके 26 वर्षीय भाई आंद्रे सिल्वा की भी मौत हो गई। सिल्वा पुर्तगाल के दूसरे दर्जे के क्लब पेनाफिल के लिए पेशेवर फुटबॉलर थे।

गार्डिया सिविल ने बीबीसी स्पोर्ट को बताया कि जोटा और उनके भाई की मृत्यु गुरुवार को स्थानीय समयानुसार लगभग 00:30 बजे हुई। उन्होंने जानकारी दी कि उनकी लेम्बोर्गिनी कार एक टायर फटने के कारण सड़क से उतर गई थी, जब वे एक अन्य वाहन को ओवरटेक कर रहे थे, जिसके बाद कार में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि आसपास लगी के पेड़ वगैरह भी जलकर खाक हो गए।

यह दुखद घटना ऐसे समय में हुई है जब जोटा ने पिछले ही महीने 22 जून को अपनी लंबे समय की पार्टनर रूटे कार्डोसो से शादी की थी, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी शादी समारोह की तस्वीरें भी साझा की थीं। डिएगो जोटा ने पिछले सीजन में लिवरपूल को प्रीमियर लीग का खिताब जीतने में मदद की थी और जून में नेशंस लीग के फाइनल में पुर्तगाल की स्पेन पर जीत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ (FPT) के प्रमुख पेड्रो प्रोएंका ने इस खबर पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा- पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ और पूरा पुर्तगाली फुटबॉल पूरी तरह से तबाह हो गया है। उन्होंने जोटा के बारे में कहा- एक अद्भुत खिलाड़ी से कहीं बढ़कर, जिन्होंने लगभग 50 अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन किए, डिएगो जोटा एक असाधारण व्यक्ति थे, जिनका सभी टीम के साथी और विरोधी सम्मान करते थे। वह एक संक्रामक खुशी वाले व्यक्ति थे और समुदाय में एक आदर्श थे।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img